दुनिया देखेगी भारत का दम अब तीनों सेनाएं एक साथ कर सकेंगी प्रशिक्षण

Updated on 15-09-2021 06:12 PM
नई दिल्ली । देश की तीनों सेनाएं अब एक साथ संयुक्त प्रशिक्षण कर सकेंगी। इसकी तैयारी की जा रही है। इससे सेनाओं की क्षमता में इजाफा होगा और परस्पर समन्वय को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। आर्थिक संसाधनों की भी बचत होने की संभावना है। सैन्य मामलों के विभाग की तरफ से इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं तथा दो वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी तैयारी पर लगाया गया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि थियेटर कमान गठन की प्रक्रिया के तहत ही संयुक्त प्रशिक्षण को लेकर भी एक विस्तृत अध्ययन कराया गया है। अब उस पर अमल के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। थियेटर कमान बनने के बाद तीनों सेनाओं के संयुक्त ऑपरेशन शुरू होंगे जिसके लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण की जरूरत है। यह प्रशिक्षण अफसर और जवान दोनों के लिए होगा। अभी थल सेना और वायुसेना की अपनी-अपनी प्रशिक्षण कमान है। जबकि नौसेना की प्रशिक्षण कमान तो नहीं है लेकिन दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया जाता है। तीनों सेनाओं का प्रशिक्षण अलग-अलग है तथा हथियारों, रक्षा उपकरणों के संचालन के मानक भी अलग-अलग हैं। यहां तक कि वायुसेना एवं थल सेना में एक ही प्रकार के विमान के एक जैसी परिस्थितियों में संचालन की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अलग-अलग है। सूत्रों ने कहा कि भविष्य में तीनों सेनाओं की एक संयुक्त प्रशिक्षण कमान बनाई जा सकती है। हालांकि कुछ जानकार सूत्रों का कहना है कि संयुक्त प्रशिक्षण कमान बनाने का विचार पहले का था। अब इस पर आगे बढ़ने की बजाय थियेटर कमान के भीतर ही संयुक्त प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। 
चार प्रमुख फायदे- 
1. तीनों सेनाओं के कामकाज में तालमेल बेहतर होगा 
2. संयुक्त ऑपरेशन चलाए जा सकेंगे 
3. सेनाओं की क्षमता में इजाफा होगा 
4. आर्थिक संसाधनों की बचत होगी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.