फिर बढ़ा संक्रमण, कोरोना के 18,987 नए केस, 246 की मौत

Updated on 14-10-2021 08:05 PM

नई दिल्ली कोरोना वायरस के मामलों में फिर बढ़त दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में देश में कोविड संक्रमण के 18987 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 246 मरीजों की मौत हुई। फिलहाल, 2 लाख 6 हजार 586 मरीजों का इलाज जारी है। नए आंकड़ों को मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या 034020730 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 4 लाख 51 हजार 435 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 96 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं जिनमें 32 लाख से अधिक खुराक आज लगाई गईं। यह आंकड़ा शाम सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुरूप है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 18-44 आयु समूह में तीसरे चरण का टीकाकरण शुरू होने के बाद से पहली खुराक के रूप में 38,99,42,616 खुराक लगाई गई हैं और इसी आयु समूह में दूसरी खुराक के रूप में 10,69,40,919 खुराक लगाई गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि पहली खुराक की कुल संख्या 69,09,35,778 तथा दूसरी खुराक की कुल संख्या 27,68,72,767 है।


महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 2,219 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,83,896 हो गयी जबकि 49 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,39,670 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए और किसी रोगी की मौत नहीं हुई जबकि संक्रमण की दर 0.05 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली में कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,39,283 हो गई।

 मृतकों की तादाद 25,089 है। केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,709 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 48,20,698 हो गई। इसके अलावा 123 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 26,571 तक पहुंच गई है। केरल सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या अगस्त में ओणम महोत्सव के दौरान 30 हजार से अधिक हो गई थी, जिसके बाद से इसमें गिरावट देखी जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.