ट्रांसपोर्ट नगर रोड में बना हुआ है कदम -कदम पर दुर्घटना का खतरा

Updated on 08-09-2021 07:03 PM
भिलाई। फोरलेन के डबरापारा तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज जाने वाली सड़क पर हर कदम में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सड़क के दोनो ओर भारी वाहनों को खड़ा करने से यह जानलेवा साबित हो सकता है और कभी भी यहां बडी दुर्घटना हा सकती है, इसके अलावा यहां आने जाने वाले में इसके कारण कई बार आमने सामने से भिडंत भी हो जाता है जिसके कारण दोनो ओर से आने वालो वाहन चालक और वाहनों को नुकसान हो रहा है। इस अच्छी खासी चौड़ाई वाली सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण यह चौड़ी सडक सिमट कर रह गई है जिसके कारण आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ट्राफिक पुलिस केवल दो पहिया वाहनधारियों को चालान काटने में मस्त है लेकिन इस ओर बिल्कुल ध्यान नही दे रही है, जो लोगों को लिए कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है।
शहर के औद्योगिक क्षेत्र सहित ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के लिए जाने वाली सड़क पर लंबे समय से खतरों से खेलकर आवाजाही की मजबूरी बनी हुई है। यह खतरा सड़क के दोनों ओर कतिपय ट्रांसपोर्टरों के द्वारा अपने भारी वाहनों को खड़े किए जाने से बना हुआ है। वैसे तो भारी वाहनों के लिहाज से डबरापारा तिराहे से लेकर स्वर्गीय बीरा सिंह चौक तक सड़क को मजबूत और अच्छी खासी चौड़ाई के साथ बनाया गया है। लेकिन दोनों किनारों पर भारी वाहन खड़े रहने से सड़क की चौड़ाई सिमटकर आधी से भी कम हो गई है। इसके चलते दोनों दिशा से आने जाने वाले वाहनों के बीच सीधी भिड़ंत की आशंका लंबे समय से बनी हुई है।
यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि ट्रांसपोर्ट नगर रोड़ से ही केनाल रोड बनाया गया है। जिसके बाद जामुल समेत हथखोज, अकलोरडीह, जरवाय, उमदा, शिवपुरी आदि गांव से भिलाई- दुर्ग की ओर आने वाले ट्रासपोर्ट नगर रमें आकर केनाल रोड से होकर गुजरते रहे हैं।
इस लिहाज से कभी औद्योगिक क्षेत्र और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भारी वाहनों के आवाजाही वाली इस सड़क पर आम वाहन चालकों की संख्या में तेजी आई है। ऐसे में सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की हमेशा बनी रहने वाली पार्किंग के चलते जानलेवा दुर्घटना होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।
ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर भिलाई-3 चरोदा व खुर्सीपार क्षेत्र से विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में काम करने वाले मजदूरों की आवाजाही होती है। ऐसे मजदूर ज्यादातर साइकिल अथवा मोटर साइकिल से आना जाना करते हैं। सड़क के दोनों ओर थोड़े-थोड़े अंतराल में खड़ी भारी वाहनों के चलते साइकिल व मोटर साइकिल चालकों को बेहद सर्तकर्ता के साथ गुजरना पड़ रहा है। सड़क की चौड़ाई कम हो जाने से सामने से आ रहे भारी वाहनों की चपेट में आने की आशंका बनी हुई है।
सबसे अधिक बुरा हाल डबरापारा तिराहे के पास
डबरा पारा तिराहे के पास ट्रांसपोर्ट नगर रोड का प्रवेश द्वार है। इस जगह पर दोनों ओर हमेशा भारी वाहनों की पार्किंग के चलते हाल बेहाल बना हुआ है। डबरापारा तिराहे से होकर फोरलन से ट्रांसपर्ट नगर के लिए भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में प्रवेश द्वार पर खड़ी रहने वाली भारी वाहों के चलते सीधे आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी अफरा तफरी मचने से दुर्घटना को टाल पाना संभव नहीं रहता। पूर्व में भारी वाहनों की होने वाले पार्किंग की वजह से दुपहिया वाहन चालकों के साथ जानलेवा दुर्घटना हो चुकी है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन ने इस गंभीर समस्या के निवारण को लेकर अब तक प्रयास करना जरूरी नहीं समझा है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.