रणबीर की 'एनिमल' की ओटीटी रिलीज में लगा अड़ंगा, कमाई के बंटवारे को लेकर कोर्ट पहुंचा मामला

Updated on 16-01-2024 01:55 PM
'कबीर सिंह' के मेकर्स ने संदीप रेड्डी वांगा कि फिल्म 'एनिमल' की ओटीटी रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली कोर्ट का रुख किया है। सिने1 स्टूडियो प्राइवेट लिमिनेट ने टी-सीरीज के खिलाफ केस फाइल किया है। दावा किया है कि दोनों प्रोडक्शन हाउस के बीत एक सहमति हुई थी कि 'एनिमल' को साथ प्रोड्यूस किया जाएगा और इसका 35 पर्सेंट प्रॉफिट शेयर होगा।

स्टूडियो ने दावा किया है कि टी-सीरीज ने प्रोडक्शन, प्रमोशन और रिलीज पर खर्च किया। बॉक्स ऑफिस की कमाई भी अपने पास रखी। लेकिन न तो उसकी कोई डिटेल्स दी और न ही उनको भुगतान किया। सूत्रों ने 'ईटाइम्स' को बताया, 'जिस परम्परागत तरीके से धंधा होता आया है, उसे ही टी-सीरीज एनिमल के केस में फॉलो कर रहा है। प्रिंट और एडवरटाइजिंग और ओटीटी की पेमेंट, कॉस्ट कवर होने के 6 महीने बाद आती है। और अभी तो फिल्म को रिलीज हुए डेढ़ महीना ही हुआ है। जब टी-सीरीज ने कहा है कि वो प्रॉफिट शेयर करेंगे तो सिने1 इतनी जल्दी में क्यों है? कॉन्ट्रैक्ट में कहा गया है कि रिलीज होने के 60 दिनों के बाद ही स्टेटमेंट्स दिए जाएंगे, ऐसे में ये समय पूरा होने में समय है।'

'एनिमल' की ओटीटी रिलीज पर लगेगी रोक?

रिपोर्ट के मुताबिक, इस केस की अगली सुनवाई गुरुवार 18 जनवरी को होनी है। जिसमें इस मामले में कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। जैसा कि पहले खबर आई थी कि 'एनिमल' को 26 जनवरी को Netflix पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं थी। बस लोगों ने ये अफवाह फैलाई थी। और अगर इससे भी हटकर देखा जाए, तो कोई भी फिल्म, रिलीज के दो महीने बाद तक OTT पर आ जाती है। ऐसे में अगर इस मूवी की ओटीटी रिलीज पर स्टे लगा तो फिर मेकर्स और दर्शक दोनों को ही इंतजार करना होगा। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

1 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई 'एनिमल' में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, सुरेश ओबेरॉय, प्रेम चोपड़ा जैसे तमाम सितारे नजर आए थे। इसको दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और मिल भी रहा है। क्योंकि ये मूवी अभी भी सिनेमाघरों में लगी है। इसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 913 करोड़ और भारत में 553 करोड़ की कमाई की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.