शोएब के एक्शन में गलती थी : सहवाग

Updated on 20-05-2022 10:01 PM

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के गेंदबाजी एक्शन में गलती थी। सहवाग ने कहा कि अख्तर स्वयं भी इस बारे में जानता था।

सहवाग के अनुसार ब्रेट ली की गेंद को समझना आसान था क्योंकि उनका हाथ सीधे नीचे आता था पर पाक गेंदबाज के बारे में ऐसा नहीं था। शोएब को देखकर आप अंदाजा नहीं लगा सकते थे कि उनका हाथ और गेंद कहां से आएगी।
इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, शोएब जानता था कि वह हमेशा अपनी कोहनी को झटका देता था और यह नियमों के खिलाफ चकिंग है।


सहवाग ने कहा, मुझे ब्रेट ली का सामना करते कभी डर नहीं लगा लेकिन शोएब के साथ ऐसा नहीं था। मैं देखता था कि अगर मैं उसपर दो बार शॉट लगाता हूं तो वह क्या करेगा।

शायद बीमर या टो-क्रशिंग यॉर्कर आगे आएगा। गौरतलब है कि सहवाग को टेस्ट में शोएब का सामना करना काफी रास आया। उन्होंने 90 की औसत से एक शतक, दो दोहरे शतक और एक तिहरा शतक शोएब के रहते ही पाकिस्तान के खिलाफ ही लगाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.