डर के सेट पर हुई थी अनबन, गदर 2 की सक्सेस पार्टी में गले लगाकर दूर किए शिकवे

Updated on 01-01-2024 02:59 PM

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और सनी देओल के बीच पिछले 19 सालों से अनबन थी। दोनों का झगड़ा फिल्म डर के सेट से शुरू हुआ था, जिस पर अब 19 साल बाद विराम लग चुका है। सालों से चली आ रही दुश्मनी के बाद सनी देओल ने शाहरुख खान को अपनी फिल्म गदर-2 की सक्सेस पार्टी में इनवाइट किया था। शाहरुख अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर पहुंचे और दोनों ने ही एक-दूसरे को गले लगाकर गिले-शिकवे मिटा दिए।

हाल ही में पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में सनी देओल ने शाहरुख से हुए झगड़े और बातचीत बंद होने पर खुलकर बात की है। सनी ने कहा, मैं शाहरुख खान का शुक्रगुजार हूं। उस समय शाहरुख दुबई में फिल्म जवान के प्रमोशन्स में बिजी थी, जब मैंने उन्हें कॉल किया था। मैंने उन्हें फिल्म गदर-2 की सक्सेस पार्टी में बुलाया था। मुझे लगा था वो नहीं आ सकेंगे, लेकिन वो समय निकालकर सीधे मेरी पार्टी में पहुंच गए। हम दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। पार्टी में मुझे उनसे खुलकर बात करने का मौका नहीं मिला, लेकिन मुझे यकीन है जब भी बात होगी अच्छी होगी।

आगे उन्होंने कहा, एक्टर्स के तौर पर हमारे बीच कई बातें होती हैं। हम जवान थे, उस समय हम कुछ और थे। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है हम समझदार हो जाते हैं। हम जिंदगी की सच्चाई समझ जाते हैं। वक्त सब ठीक कर देता है। अब हम मेंटली सिक्योर हैं। जब हम जवान थे हम ऐसे नहीं हैं, अब हमें पता है कि हमने क्या गलती की है।

क्यों हुआ था शाहरुख- सनी का झगड़ा?

शाहरुख खान और सनी देओल साल 1993 में रिलीज हुई यशराज चोपड़ा की फिल्म डर में साथ नजर आए थे। सनी फिल्म के हीरो थे, जबकि शाहरुख का फिल्म में नेगेटिव रोल था। फिल्म में जिस तरह शाहरुख को अहमियत दी जा रही थी, सनी उससे नाखुश थे। इसके चलते दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। सेट पर हुई अनबन के बाद दोनों ने एक-दूसरे से बात करना पूरी तरह बंद कर दिया और दोबारा कभी साथ काम नहीं किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.