सुष्मिता सेन की 'ताली' पर बज रहीं जमकर तालियां, लोग बोले- इस सीन को देख रोंगटे खड़े हो गए

Updated on 16-08-2023 03:51 PM
सुष्मिता सेन अपने लव और रोमांटिक रोल से अलग एक्टिंग के नए कलेवर के साथ पिछले कुछ समय से दर्शकों पर हावी हैं। 'आर्या' में जबरदस्त परफॉर्मेंस और तारीफों के बाद सुष्मिता सेन अब नई वेब सीरीज 'ताली' के साथ हाजिर हैं। ये सीरीज ओटीटी प्लैटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है और इसी के साथ लोग इसे लेकर ट्विटर पर अपना रिव्यू भी दे रहे हैं। लोगों को सुष्मिता की ये सीरीज काफी पसंद आ रही है और वे तारीफें करते नहीं थक रहे।

15 अगस्त को रिलीज़ हुई वेब सीरीज 'ताली' को अभी एक दिन ही गुजरा है कि फैन्स ट्विटर पर सुष्मिता सेन की इस सीरीज के रिव्यू के लिए उतर चुके हैं। अब तक लोगों ने इसे लेकर पॉजिटिव रिव्यू ही दिए हैं। इस शो में सुष्मिता सेन ने गौरी नाम की ट्रांसजेंडर का रोल निभाया है। शो के प्रोमो से ही सुष्मिता ने अपने लुक और हाव भाव से हर किसी का ध्यान खींचा है। इस शो में श्रीगौरी की जर्नी और लाइफ दिखाी गई है जो गणेश से गौरी में बदलती है।

उनके समुदाय वाले भगवान की तरह मानते हैं इन्हें

गौरी सावंत को उनके समुदाय वाले भगवान की तरह मानते हैं जिन्होंने न सिर्फ ट्रांसजेंडर को उनकी एक अलग पहचान दिलाने के लिए काम किया बल्कि उनके हितों के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी। गौरी ने उन्हें समाज की मुख्य धारा और भारत की ऑफिशियल ड़क्यूमेंट्स में थर्ड जेंडर को जोड़ने का शानदार काम किया। इस सीरीज की तारीफों में लोगों ने क्या कुछ कहा है, पढ़िए।

'सुष्मिता सेन के इस सीन को देखकर वाकई रोंगटे खड़े हो गए'

एक यूजर ने लिखा है, 'सुष्मिता सेन की एक्टिंग हमेशा से ही मंत्रमुग्ध करने वाली होती है, लेकिन इस सीन को देखकर वाकई रोंगटे खड़े हो गए। मुझे खुशी है कि उन्होंने ये रोल स्वीकार किया और हर पहलूओं को सामने लाकर रखा है।'

'सुष्मिता सेन एक प्रेरणा होने के साथ-साथ खुद में ही एक इंस्टिट्यूशन हैं'

एक ने कहा, 'मैंने अभी-अभी एक और इनक्रेडिबल शो देखी और मैं ये जरूर कहना चाहूंगा कि सुष्मिता सेन एक प्रेरणा होने के साथ-साथ खुद में ही एक इंस्टिट्यूशन हैं। क्या शानदार, साहसी और करिश्माई परफॉर्मेंस है, सम्मान। पहले आर्या और अब ताली का मतलब है कि आप इस भावनात्मक सवारी पर लोगों के कैसे ले जाती हैं, जरूर देखें, मेकर्स और पूरी टेक्निकल टीम को बधाई।'

'मां होना कोई जेंडर नहीं, बस अहसास है'

एक अन्य ने कहा, 'ऐसी दुनिया में जहां रूढ़िवादिता टूट रही है, गौरी के शब्द गूंजते हैं। मां होना कोई जेंडर नहीं, बस अहसास है।' समानता की वकालत करने और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मजबूती से खड़े होने के लिए श्रीगौरी को ढेर सारी बधाई।'

वेब सीरीज 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज हुई

अर्जुन सिंह बरन और कर्तक डी निशानदार द्वारा प्रड्यूस इस शो का निर्देशन नैशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर रवि जाधव ने किया है। क्षितिज पटवर्धन की लिखी इस कहानी में सुष्मिता सेन के अलावा नितेश राठौर , अंकुर भाटिया , कृतिका देव , ऐश्वर्या नारकर , विक्रम भाम और अनंत महादेवन जैसे कई कलाकार हैं। ये वेब सीरीज 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.