एमपी के बालाघाट और सिवनी में रिमझिम नहीं झमाझम होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

Updated on 05-09-2024 10:13 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश की मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले कई दिनों से प्रदेश की कई जिलों में हो रही तेज बारिश का दौरा बुधवार को दिनभर थम रहा। भोपाल और सिवनी जिले में ही पानी गिरा। हालांकि शाम होते-होते प्रदेश के कई जिले तेज बारिश में भीगे। बुधवार को दिन भर में मध्य प्रदेश की अधिकांश जिले सूखे ही रहे। वहीं राजधानी भोपाल में सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 तक तीन मिलीमीटर पानी बरस गया। सिवनी में एक मिलीमीटर बारिश हुई।

इसके अलावा प्रदेश की अन्य जिले शुष्क रहे। हालांकि शाम होते-होते जबलपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। जबलपुर में तो देर रात 1 घंटे से भी अधिक समय तक काफी तेजी से पानी गिरा। ऐसा पानी गिराने वाले मानसूनी सिस्टम के कारण हुआ है।

यहां मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


मौसम विभाग ने गुरुवार को रायसेन, बुरहानपुर, नीमच, मुरैना, शिवपुरी कला, सतना, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सागर और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा और मैहर जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

यहां भारी बारिश की चेतावनी


मौसम विभाग ने गुरुवार को बालाघाट और सिवनी जिले में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में और मानसूनी तंत्र सक्रिय हो सकते हैं। इस कारण प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।


अब तक हुई इतनी बारिश


1 जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से लेकर अब तक की स्थिति में मध्य प्रदेश में औसत से 10प्रतिशत से अधिक तक बारिश हो चुकी है। इस दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 7 फीसदी अधिक पानी गिरा है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 14% अधिक बारिश हो चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.