नए साल में महाकाल मं‎दिर के गर्भग्रह में नहीं ‎मिलेगा प्रवेश

Updated on 28-12-2021 06:36 PM

भोपाल कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रान के डर के कारण नए साल में महाकाल मंदिर के गर्भग्रह में भक्तों को प्रवेश नहींमिलेगा। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर 30 दिसंबर से तीन जनवरी तक रोक लगा दी गई। नए साल के अंतिम दिन और नए साल में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या को देखते हुए महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति ने यह रोक लगाई है। इस दौरान पुजारी, पुरोहित और मंदिर कर्मचारी ही गर्भगृह में जा पाएंगे। दर्शनार्थियों को नंदीमंडप के पीछे गणेश मंडप से दर्शन होंगे।

वर्ष के अंतिम दिनों में महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। भक्तों को भस्मारती के दर्शन नहीं दिए जा रहे हैं जो अगले आदेश तक सुबह 4 बजे होने हैं। मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव किया है। अब दर्शनार्थियों को सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

 मंदिर समिति अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह ने राज्य में नाइट कर्फ्यू के चलते भस्मारती और शयन आरती दर्शन पर रोक लगा दी है, मंदिर समिति ने दर्शन का समय सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक निर्धारित किया था, उसमें भी बदलाव किया गया है, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही भक्तों को भगवान महाकाल के दर्शन हो रहे हैं।बता देंकि देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के साथ इसके नए वैरिएंट ओमिक्रान के मरीज बढ़ रहे हैं।

 ऐसे में मंदिर में कोविड वैक्सीन लगवा चुके लोगों को ही प्रवेश की व्यवस्था है। महाकाल मंदिर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाया जा रहा है। कोरोना के कारण लगाए गए नाइट कर्फ्यू के कारण ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भस्मारती और शयन आरती दर्शन पर एक बार फिर रोक लगा दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.