भोपाल के इन 30 इलाकों में बिजली कटौती, 3 से 8 घंटे तक नहीं रहेगी लाइट, देख लें शेड्यूल

Updated on 07-10-2024 11:52 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शहरी क्षेत्र और आसपास के रहवासी इलाकों में बिजली कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। बिजली कंपनी ने सोमवार को भी 30 से अधिक रहवासी इलाकों में बिजली की कटौती करने की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार इन इलाकों में 3 घंटे से लेकर 8 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के कर्मचारी इन इलाकों में मेंटेंनेंस का काम करेंगे, इस कारण यहा बिजली बंद रखी जाएगी।
सोमवार को जिन इलाकों में कटौती की जाएगी उनमें चाणक्यपुरी, नरेला शंकरी, सर्वधर्म ए और बी सेक्टर, दामखेड़ा, सांई हिल्स, भैंसाखेड़ी, बैरागढ़, चार इमली,अरविंद विहार, रामेश्वरम डीलक्स, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर, पीपलनेर, राज होम्स, ओल्ड मिनाल, न्यू मिनाल, कृष्णापुरम्, सेवा सदन, सुभालय परिसर, अनुजा विलेज, लीला विला दुर्गेश विहार, बालाजी नगर, पांच नंबर स्टॉप, टीन शेड, 74 बंगलो, न्यू मार्केट, इंडस टाउन, हरिगंगा और इसके आसपास के रहवासी इलाकें शामिल हैं।

कहां कब गुल रहेगी बिजली


सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक


पीपलनेर,अरविंद विहार, रामेश्वरम डीलक्स, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रखी जाएगी।

सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक


चाणक्यपुरी, नरेला शंकरी,राज होम्स, ओल्ड मिनाल, न्यू मिनाल, दुर्गेश विहार, बालाजी नगर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी।


सुबह 9 से शाम 5 बजे तक


दामखेड़ा, सांई हिल्स, सर्वधर्म ए और बी सेक्टर और आसपास के इलाकों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली की कटौती होगी।


सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक


बैरागढ़,भैंसाखेड़ी और आसपास के इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कटौती की जाएगी।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक


चार इमली, 74 बंगलो, न्यू मार्केट, पांच नंबर स्टॉप, टीन शेड, ंइंडस टाउन, हरिगंगा, कृष्णापुरम्, सेवा सदन, सुभालय परिसर, अनुजा विलेज, लीला विला और आसपास के इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक
बिजली गुल रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.