इंदौर, जबलपुर समेत 22 जिलों में गरज चमक के साथ होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा एमपी का मौसम

Updated on 10-10-2024 11:43 AM
इंदौरः मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों से मानूसन की वापसी हो चुकी है। इस बीच बुधवार को कुछ जिलों में बारिश रिकॉर्ड हुई। हालांकि मौसम विभाग इसे मानूसनी बारिश नहीं मानता क्योंकि 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक होने वाली बरसात ही मानसूनी बारिश मानी जाती है।

बुधवार को अरब सागर में बनी दो मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी भाग में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बुधवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक धार में सात, बैतूल एवं नरसिंहपुर में चार, पचमढ़ी में 0.6, सतना में 0.4, इंदौर में 0.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं, प्रदेश में रात का सबसे कम 19.6 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश


बुधवार को दिन का सबसे अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान गुना और खजुराहो में दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि शेष क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी होने की संभावना है।

इस कारण से एमपी में बारिश की वापसी


मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मिनिकाय और उससे लगे अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, कोंकण से लेकर अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। वहीं, अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना है। इसका प्रभाव मध्य प्रदेश में दिख रहा है।

यहां होगी बारिश


अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र और राजस्थान पर प्रति चक्रवात के बने रहने के कारण एमपी में विपरीत प्रकृति की हवाएं प्रवेश कर रही हैं। इस कारण जबलपुर संभाग के जिलों में बादल छाने लगे हैं। वहीं, दक्षिणी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी दो से तीन दिन तक बनी रह सकती है। गुरुवार को भी जबलपुर, नर्मदापुरम एवं इंदौर संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.