एमपी के 22 जिलों में गरज चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Updated on 07-10-2024 11:50 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर रुक गया है। मानसून की वापसी के साथ ही अब तेज बारिश का अनुमान नहीं है। हालांकि जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में कहीं—कहीं हल्की बारिश का सिलसिला चल सकता है। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सतना में 13 मिलीमीटर और खजुराहो में 0.6 मिली बारिश हुई। बादल छंटने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगी है। जहां दिन का तापमान तेज हो गया है, वहीं आधी रात के बाद ठंडक महसूस होने लगी है।

रविवार को ग्वालियर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भोपाल में 34, गुना में 35, नर्मदा पुरम में 34.3, इंदौर में 32.6, उज्जैन में 34, जबलपुर में 33.8, छिंदवाड़ा में 33.9, सागर में 34.4 रीवा में 34 और पचमढ़ी में 29.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ प्रदेश की अधिकांश जिलों का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा।

22 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश

मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, ग्वालियर, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पढ़ने का अनुमान जारी किया है। इसके अलावा खरगोन, बड़वानी, ग्वालियर, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात और झंझावात की घटनाएं हो सकती हैं।

क्यों हो रही है बारिश

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है, जबकि झारखंड से लेकर मणिपुर तक एक द्रोणिका बनी है। इन मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छा सकते हैं। पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अतिरिक्त राजस्थान एवं उससे लगे मध्य प्रदेश पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसी के चलते सोमवार को जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। शेष क्षेत्रों में के प्रति चक्रवात के प्रभाव से मौसम अब धीरे-धीरे शुष्क होने लगा है। तीन-चार दिन में पूरे प्रदेश से मानसून की वापसी के आसार नजर आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.