एमपी में इस दिन से गरज चमक के साथ होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने दे दिया अलर्ट

Updated on 07-09-2024 12:07 PM
भोपालः मध्य प्रदेश में इन दोनों धूप और छांव के साथ ही बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। कहीं तेज बारिश हो रही है, कहीं तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में जबरदस्त बारिश हुई। मंडला, सिवनी और सागर में तो बारिश ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। भादों के महीने में ऐसी बारिश हुई जैसे कि जैसे लगा कि सावन का महीना चल रहा हो।

शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शाम की 5:30 बजे तक मंडला में सर्वाधिक 34 मिली मीटर पानी बरस गया। सिवनी में 29 मिली मीटर, सागर में 26, सतना में 19, धार में 14, खरगोन में 12, रीवा में तीन, उज्जैन में दो, बैतूल में एक और मलाजखंड में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई।

प्रदेश में क्यों जारी है बारिश का दौर


मौसम विभाग के अनुसार अलग-अलग स्थान पर बने विभिन्न मौसम मानसून मौसम तंत्र की वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है। खास बात यह है कि यह बारिश काफी गरज चमक के साथ हो रही है। आने वाले दो-तीन दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। बारिश का सिलसिला आगे भी चल सकता है और 10 सितंबर से तेज बारिश का एक और सिलसिला शुरू हो सकता है।

रुक रुककर हो रही बारिश

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणीका सीधी, बीकानेर, संबलपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं, दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़, उड़ीसा से होकर बंगाल की खाड़ी तक भी एक द्रोणिका मौजूद है। इस तरह की मौसम प्रणाली के कारण मध्य प्रदेश में बारिश का मौसम बना हुआ है। यही कारण है कि प्रदेश की अलग-अलग जिलों में अलग-अलग परिस्थितियां बनी हुई है और प्रदेश में रुक रुक कर बारिश हो रही है।


10 सितंबर से होगी झमाझम बारिश

उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ कम दबाव का क्षेत्र 10 सितंबर को अपदाब के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है। झारखंड की तरफ से परिवर्तित होकर झारखंड की तरफ आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधि फिर तेज हो सकती है। उधर, लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश की अधिकांश बांध लबालब हो चुके हैं और उनके गेट खोलने पड़ रहे हैं।

क्या रहे जिलों के तापमान


मध्य प्रदेश के प्रमुख जिलों की अधिकतम तापमान को देखें तो प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान शिवपुरी में 34.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भोपाल में 31.4, ग्वालियर में 34, नर्मदापुरम में 33.4, मंडला में 31, नरसिंहपुर में 34 और बालाघाट की मलाजखंड में 29.5 डिग्री सेल्सियस अधिगम तापमान दर्ज हुआ।

प्रदेश में औसत बारिश का सिलसिला देखा जाए तो प्रदेश में औसत से 9% अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 6% ज्यादा पानी गिर चुका है। जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में औसत से 12% अधिक बारिश हो चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.