हॉरर और कॉमेडी से पटी हुई ये 5 कोरियन ड्रामा वेब सीरीज हिंदी में हैं मौजूद , देख लिया तो लाइफ हो जाएगी झिंगालाला

Updated on 25-09-2023 02:13 PM
बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज देख-देखकर बोर हो गए हैं तो आप एकदम सही पते पर आए हैं। क्योंकि आज हम इनके बारे में बात ही नहीं करने जा रहे। बल्कि हम आपको कोरियन ड्रामा की एक लिस्ट पकड़ाने वाले हैं, जो एक ही प्लेटफॉर्म पर हैं और हिंदी में हैं। क्योंकि कई बार इंग्लिश सबटाइट्लस से भी बात नहीं बन पाती। जब तक टाइटल्स पढ़ो, तब तक सीन आगे भाग जाता है। इसलिए आज आपको 5 जबरदस्त हिंदी में मौजूद K-Drama के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं। और चौचक भी हैं।

क्रैश लैंडिंग ऑन यू (Crash Landing on You)

इसकी कहानी एक सक्सेफुल साउथ कोरिया की बिजनेसवुमन की है, जो एक तूफान के दौरान गलती से नॉर्थ कोरिया में पैराग्लाइड कर जाती है। वहां उसकी मुलाकात उत्तर कोरियाई सैन्य अधिकारी से होती है। फिर वहां से क्या वह अपने देश वापस आ पाती है? उसके साथ वहां क्या-क्या होता है? यही दिखाया गया है।

स्क्विड गेम्स (Squid Game)

इसमें एक अनोखा गेम दिखाया गया है। इसमें लोग पैसों की लालच में कैसे फंस जाते हैं और अपनी जान गंवा बैठते हैं। साथ ही इसका विनर कौन होता और उसे अंत में क्या मिलता है, इसमें यही दिखाया गया है।

स्वीट होम (Sweet Home)

यह हॉरर के-ड्रामा है। इसमें एक लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो अपने पेरेंट्स की मौत के बाद उदास हो जाती है और मन में उसके बुरे-बुरे ख्याल आते हैं। वही ख्याल असल में राक्षसी रूप ले लेते हैं। फिर जो होता है, वो काफी भयावह है। अगर आप हॉरर मूवीज के शौकीन हैं, तो जरूर देखिए।

बिजनेस प्रपोजल (Business Proposal)

यह बहुत ही दिलचस्प के-ड्रामा है। एक कॉमेडी वेब सीरीज है, जिसके कई एपिसोड्स हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की ब्लाइंड डेट पर चली जाती है और बाद में पता चलता है कि वो जिसे डेट कर रही है, वो उसका बॉस है।

हेलबाउंड (Hellbound)

यह नरक पर आधारित है, जहां अजीबो-गरीब जीव लोगों को नरक में सजा देते हैं। इसमें लोगों को पहले ही दिखा दिया जाता है कि वो मरने वाले हैं और बाद में उनकी लाश मिलती है। हर कोई शॉक्ड रह जाता है। इसमें पुलिस के साथ मिलकर हीरो रहस्यमयी मौतों का खुलासा करते हैं। ये एक सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज है। जरूर देखिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.