अंदर तक हिलाकर रख देने वाली ये 5 फिल्में, जिन्हें OTT पर देखते समय अपने पास रुमाल जरूर रखें!

Updated on 21-10-2023 03:39 PM
ऐसी फिल्में, जो आपको अंदर तक झकझोर देती हैं, हिलाकर रख देती हैं। आपके मन में एक टीस उठती है। सोचते हैं कि काश में कुछ कर पाते। जिनसे आप खुद को रिलेट कर पाते हैं। जिनमें आप खो जाते हैं। जो आपकी आंखों में आंसू ला देती हैं। जो दिल को दुखा देती हैं, दिल छू लेती हैं। अगर आप इस छुट्टी वाले दिन ऐसा ही कुछ देखना चाहते हैं, ऐसी ही मूवी की तलाश में हैं तो आपकी ये तलाश यहां खत्म होती है।


हम आपको 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें देखकर वाकई में आपका गला रुंध जाएगा। इस लिस्ट में हॉलीवुड की पांच फिल्में हैं, जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी पर आसानी से देख सकते हैं।

1.Saving Private Ryan

'सेविंग प्राइवेट रयान' 1998 में रिलीज हुई थी। ये अमेरिकन एपिक वॉर मूवी है, जिसे स्टीवन स्पीलबर्ग ने डायरेक्ट किया और रॉबर्ट रोडैट ने लिखा। फिल्म की कहानी 1944 में हुए सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान फ्रांस की कहानी को दिखाती है। सोल्जर कैप्टन जॉन मिलर (टॉम हैंक्स) की कहानी, तीन भाई, इमोशंस, एक मिशन और भी बहुत कुछ। इसमें एडवर्ड बर्न्स, टॉम सिजेमोर, बैरी पेपर, जियोवानी रिबसी, विन डीजल, एडम गोल्डबर्ग और जेरेमी डेविस भी शामिल हैं। फिल्म को IMDb पर 10 में से 8.6 की रेटिंग मिली है।

कहां देखें- प्राइम वीडियो

2. Schindler List

'शिंडलर्स लिस्ट' 1993 की अमेरिकन एपिक हिस्टोरिकल ड्रामा मूवी है। डायरेक्शन स्टीवन स्पीलबर्ग का है और स्टीवन ज़िलियन ने कहानी लिखी है। ये ऑस्ट्रेलियाई उपन्यासकार थॉमस केनेली के 1982 के नॉवेल शिंडलर्स आर्क पर बेस्ड है। ये फिल्म एक जर्मन उद्योगपति ऑस्कर शिंडलर की कहानी दिखाती है, जिन्होंने सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान एक हजार से ज्यादा पोलिश-यहूदी शरणार्थियों को अपने कारखानों में प्लानिंग करके नरसंहार से बचाया था। इसमें लियाम नीसन ने शिंडलर की भूमिका निभाई है, राल्फ फिएनेस ने एसएस अधिकारी आमोन गोथ का किरदार निभाया है और बेन किंग्सले शिंडलर के यहूदी अकाउंटेंट इत्ज़ाक स्टर्न के रोल में हैं। फिल्म को IMDb पर 10 में से 9 की रेटिंग मिली है।

कहां देखें- प्राइम वीडियो

3. Hachi A Dog Tale

अगर आप डॉग लवर हैं तो ये फिल्म आपको रुला देगी। इसकी कहानी दिल को छू लेने वाली है। एक कुत्ते और एक मालिक की कहानी, जो उसे छोड़कर चला जाता है और वो कुत्ता अपनी मौत तक, अपने मालिक का इंतजार करता है। इसे IMDb पर 10 में से 8.1 की रेटिंग मिली है।
कहां देखें- प्राइम वीडियो

4. Forrest Gump
वैसे तो इस एपिक मूवी के बारे में हर कोई जानता था, लेकिन जब आमिर खान ने इसे ऑफिशियल रीमेक किया और ये हिंदी में 'लाल सिंह चड्ढा' के नाम से रिलीज हुई तो 'फॉरेस्ट गम्प' की एक बार फिर चर्चा होने लगी। ये 1994 में रिलीज हुई थी। कहानी एक लड़के की थी, जिसे सब पागल समझते थे, लेकिन उसके अंदर टैलेंट था, इमोशंस थे। इसमें टॉम हैंक्स ने जबरदस्त एक्टिंग की थी। इसे Robert Zemeckis ने डायरेक्ट किया था। IMDb पर 10 में से 8.8 की रेटिंग है।
कहां देखें- नेटफ्लिक्स

फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई और इसे Robert Zemeckis ने डायरेक्ट किया। इसकी कहानी ऐसी है, जो आपकी रूह को छू लेगी। इसे IMDb पर 10 में से 7.3 रेटिंग मिली है।
कहां देखें- प्राइम वीडियो


5. Flight



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.