'इंग्लिश में रैप करता है ये छोरा', कौन हैं ये अग्नि जिनकी तारीफ कर रहे सलमान और ला रहे हैं नया गाना You are Mine
Updated on
22-08-2024 05:42 PM
सलमान खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने भांजे अग्नि के साथ नजर आ रहे हैं। क्लिप में सलमान पेंटिंग में बिजी हैं, तभी अग्नि उनके पास आते हैं और मस्ती में उनके आर्टवर्क के बारे में सवाल पूछते हैं।
वीडियो से साफ पता चल रहा है कि सलमान और अग्नि की जोड़ी एक रोमांचक प्रोजेक्ट लेकर आ रही है, जिसे लेकर फैंस उत्साहित हैं। बता दें कि सलमान ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में 'यू आर माइन' गाने के टीजर की झलक है।
मामू और भांजे के बीच मस्ती भरी बातचीत
इस वीडियो में मामू और भांजे के बीच मस्ती भरी बातचीत है, जिसमें अग्नि की रैपिंग और सलमान के हल्के-फुल्के कॉमेंट्स हैं, देखने में काफी दिलचस्प है। सलमान इशारा कर रहे हैं कि ये गाना विशाल मिश्रा का है और अग्नि उनसे रैप करने की बात कर रहे हैं। सलमान भांजे से कहते हैं कि हां वो एक दिन रैप जरूर करेंगे। सलमान खान और अग्नि द्वारा शेयर किये गये पोस्टर की वजह से, फैन्स सॉन्ग को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।
सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म सिकंदर
इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो, सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म सिकंदर अगले साल यानी ईद 2025 पर आने की उम्मीद है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और एआर मुरुगदॉस डायरेक्टेड कर रहे हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…