रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन का बटुआ कहलाता है यह दोस्‍त, मदद करने के चक्‍कर में गई बैंकर्स की नौकरी

Updated on 31-03-2023 06:29 PM
मॉस्‍को: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के एक करीबी दोस्‍त की मदद करना बैंकर्स को महंगा पड़ गया है। पुतिन के इस दोस्‍त को 'पुतिन का बटुआ' के तौर पर भी जाना जाता है। सर्गेई रोल्डुगिन जो रूस के म्‍यूजिशियन हैं और पुतिन की बड़ी बेटी मारिया के गॉडफादर भी हैं, उन्‍हें चार बैंकों ने बड़ी रकम जमा करने की मंजूरी दी थी। इन बैंकर्स को कानूनों को नजरअंदाज करने का दोषी करार दिया गया है। रूस की गैजप्रॉमबैंक बैंक की ज्‍यूरिख शाखा से जुड़े इन बैंकर्स को सात महीने की सजा दी गई है। इन पर सर्गेई की मदद करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सर्गेई ने करीब 30 मिलियन डॉलर की रकम साल 2014 से 2016 तक इस बैंक में जमा कराई। वह यह बताने में भी नाकाम रहे हैं कि उन्‍होंने यह रकम कैसे हासिल की।

क्‍या कहता है स्विस कानून
स्विस कानूनों के तहत अगर बैंकों को खाताधारक या फिर रकम का स्‍त्रोत क्‍या है, इसे लेकर कुछ आशंका है तो वो इसे जमा करने से इनकार कर सकते हैं या फिर अकाउंट को बंद कर सकते हैं। पुतिन ने सर्गेई रोल्डुगिन को ऑर्डर ऑफ अलेक्‍जेंडर नेवेस्‍की से भी सम्‍मानित किया है। यह वह सम्‍मान है जो रूस की सरकार की तरफ से दिया जाता है। चार बैंकर्स में से तीन रूस के हैं और एक स्विस्‍ट्जरलैंड का है। स्विस रिपोर्टिंग प्रतिबंधों के तहत इन बैंकर्स की पहचान उजागर नहीं की गई है।
उनका कहना है कि अब वो स्विस अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। ज्‍यूरिख कोर्ट इस बात को साबित नहीं कर सकी है कि कब सर्गेई रोल्डुगिन लाखों डॉलर्स जमा करने वहां पर पहुंचे। लेकिन फैसले में कहा गया है कि बैंकर्स अपना काम करने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में बैंकर्स पर कानूनों की अनदेखी करने का आरोप लगा है।

2016 में सामने आया सच

रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन और रोल्डुगिन के बीच आर्थिक संबंधों की बात पहली बार साल 2016 में सामने आई थी। उस समय पनामा पेपर्स के खुलासे ने पहली बार इन रिश्‍तों को दुनिया के सामने लाकर रख दिया था। साल 2014 में रोल्डुगिन ने न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स को बताया था कि वह करोड़पति या अरबपति नहीं हैं। ज्‍यूरिख कोर्ट के जज ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि रोल्‍डुनि इस पूरी रकम के असली मालिक नहीं हैं। जज ने इसके साथ ही चारों बैंकर्स से सवाल करने के भी आदेश दिए हैं।

पुतिन के पास दौलत

जज का कहना है कि रोल्‍डुगिन की कोई आय नहीं थी फिर उन्‍होंने यह रकम कहां से जुटाई। इन सभी बैंकर्स को सात महीने की सजा दी गई है लेकिन इस केस के एक बड़ा मामला माना जा रहा है। रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन इस समय पश्चिमी प्रतिबंधों के तहत हैं। ऐसी अफवाह है कि उनके पास काफी दौलत है जिसे उन्‍होंने विदेशों में जमाकर रखा है। कई बात ये बातें सामने आई हैं कि पुतिन ने इस पैसे को स्विट्जरलैंड में जमा कर रखा है। यह वह देश है जहां पर कई तानाशाहों, माफिया और ड्रग डीलर्स का भी पैसा जमा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.