बॉलीवुड की सुपरस्टार थी यह बच्ची, डाकुओं ने कर लिया था किडनैप, पिता ने भी घर से दिया था निकाल

Updated on 22-11-2023 03:00 PM
इस लड़की को आप पहचान पा रहे हैं? जब इसने फिल्मी दुनिया में कदम रखे तो हर कोई इसका मुरीद हो गया था। यहां तक कि डाकू तक इसके दीवाने हो गए थे। बता सकते हैं कि यह तस्वीर किस एक्ट्रेस की है? एक बार इस एक्ट्रेस को डाकुओं ने किडनैप कर लिया था, और जब असलियत पता चली तो ऑटोग्राफ तक मांगने लगे थे। फिल्मी दुनिया में यह एक्ट्रेस जितनी सफल रही, निजी जिंदगी में उतने ही दुख और दर्द झेले थे। यहां तक कि इसे मौत भी बहुत दर्दनाक मिली थी।

इस एक्ट्रेस को जीते-जी कभी सुख नसीब नहीं हुआ। जिस इंसान से प्यार किया और शादी की, उसी ने इस पर ढेर सारी कड़ी पाबंदियां लगा दी थीं। ऐसा कहा जाता है कि इस एक्ट्रेस को उसका पति रोजाना पीटता था और कमरे से आवाजें आती थीं। आज यह हमारे बीच नहीं है, पर इस एक्ट्रेस का नाम हिंदी सिनेमा में अमिट योगदान के लिए फिल्मी इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है।

पिता ने अनाथालय छोड़ा, घर से निकाला

यह लड़की कोई और नहीं, बल्कि एक्ट्रेस मीना कुमारी हैं। Meena Kumari को ट्रेजेडी क्वीन कहा जाता था। ऐसा कहा जाता है कि किसी फिल्म में कोई भावुक सीन करना होता तो मीना कुमारी को ग्लिसरीन लगाने की जरूरत नहीं पड़ती थी। वह वैसे ही रोने लगती थीं। इसकी वजह थी उनकी जिंदगी में दुखों का पहाड़। बचपन से ही मीना कुमारी ने काफी दुख झेले थे। पैदा हुई तो पिता अनाथालय छोड़ आए थे, और जब बड़ी हुईं, शादी की तो पति का सुख नहीं मिला। वहीं 13 साल की उम्र में मीना कुमारी ने मां को खो दिया था। पर तमाम दुखों का सामना करते हुए मीना कुमारी आगे बढ़ती रहीं।

मीना कुमारी का असली नाम क्या था?

मीना कुमारी का असली नाम महजबीन था, और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र में की थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, और फिर लीड हीरोइन के रूप में 'बैजू बावरा', 'परिणीता', 'पाकीजा', 'दो बीघा जमीन', 'दायरा', 'मेम साहब' और 'बंधन' जैसी कई फिल्मों में काम किया।

मीना कुमारी का 1972 निधन, यह थी मौत की वजह

फिल्म 'पाकीजा' की रिलीज के तीन हफ्ते बाद मीना कुमारी बीमार पड़ गईं और फिर 31 मार्च 1972 को वह इस दुनिया को अलविदा कह गईं। बताया जाता है कि मीना कुमारी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था और वहां वह कोमा में चली गईं। उनकी मौत का कारण लिवर सिरोसिस बताया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.