चौबीस साल में पहली बार हुआ ऐसा, कोलकाता के डॉ. नीरज ने बीच में छोड़ा शो, वजह जान अमिताभ बच्‍चन भी हैरान

Updated on 18-10-2024 12:23 PM
'कौन बनेगा करोड़पति' का 16वां सीजन चल रहा है। और इस दौरान जितने भी कंटेस्टेंट्स हॉट सीट पर विराजमान हुए और नहीं भी हुए, सभी के मन में यही सपना रहा कि वह ज्यादा से ज्यादा राशि अपने साथ लेकर जाएं। कुछ करोड़पति बनकर जाते भी हैं और कुछ लखपति। मगर एक कंटेस्टेट ऐसा आया, जिसके मन में ऐसी कोई इच्छा नहीं थी। और उसने शो के बीच में ही क्विट करने का फैसला किया, जिससे अमिताभ बच्चन हैरान रह गए।

दरअसल, बीते एपिसोड में कोलकाता के डॉक्टर नीरज सक्सेना KBC 16 के हॉटसीट पर विराजे। वह JSI यूनिवर्सिटी के PRO चांसलर हैं। उन्होंने देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के अंडर भी काम किया है। ये सभी बातें उन्होंने अमिताभ बच्चन को सुनाई, जिससे वह दंग रह गए।

डॉ नीरज सक्सेना ने पार किया पहला पड़ाव

डॉक्टर नीरज ने गेम शुरू होने के बाद पहला पड़ाव पार कर लिया। सभी के सही जवाब दिए और फिर उनका सामना 'सुपर सवाल' से हुआ। यहां उनसे पूछा गया कि तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर आपको किस भारतीय राज्य में मिलेगा? इसका जवाब उन्होंने आंध्र प्रदेश दिया और सुपर पावर 'दुग्नास्त्र' जीत लिा। 20,000 के लिए उन्होंने सवाल खेला, स्विट्जरलैंड के लॉजेन में ओलंपिक म्यूजियम में अभिनव बिंद्रा से संबंधित कौन सी वस्तु रखी गई है? कंटेस्टेंट ने जवाब दिया- राइफल।

नीरज सक्सेना ने इस्तेमाल की लाइफलाइन्स


इसके बाद उन्होंने अपने जीवन से जुड़ा कुछ किस्सा सुनाया और उसके बाद उनके सामने 80,000 का सवाल पखा गया। जहां उन्होंने लाइफलाइन ऑडियंस पोल की। सवाल था- वाल्मीकि रामायण में, कौन दशरथ से भगवान राम को अपने यज्ञ को राक्षसों से बचाने के लिए उनके साथ आने की अनुमति देने के लिए कहता है? जवाब होता है- ऋषि विश्वामित्र, जिसके बाद वह खेल में 1,60,000 के सवाल पर पहुंच जाते हैं। लेकिन इसके लिए भी वह वीडियो कॉल ए फ्रेंड का इस्तेमाल करते है।

नीरज सक्सेना ने दिया 3 लाख 20 हजार का जवाब


सवाल पूछा जाता है, 'डिक शूफ 2024 में किस यूरोपीय देश के प्रधानमंत्री बनेंगे?' उन्हें वीडियो कॉल से मदद ली और जवाब दिया- नीदरलेंड। फिर वह 3,20,000 के सवाल का जवाब देते हैं और दूसरा पड़ाव भी पार कर लेते हैं।

नीरज सक्सेना ने इसलिए छोड़ा गेम


इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा, 'सर एक निवेदन है, मैं इस पायदान पर क्विट करना चाहूंगा। मैं चाहता हूं कि बाकी जो बचे हुए हैं, उनको मौका मिले। यहां सब हमसे छोटे हैं। जो प्राप्त है वो पर्याप्त है।' ये सुनते ही अमिताभ बच्चन हैरान हो जाते हैं। वह कहते हैं, 'सर हमने पहले कभी ये उदाहरण देखा नहीं। ये आपकी महानता और बड़ा दिल है और हमने आपसे बहुत कुछ सीखा है।'

अमिताभ बच्चन भी हुए हैरान, की तारीफ


अमिताभ ने आगे कहा, 'हम अपनी जनता को बताना चाहते हैं कि ये पहला अवसर है इस पूरे खेल के दौरान, 20 से ज्यादा वर्षों से ये चल रहा है। किसी कंटेस्टेंट ने अपने साथियों के लिए ये गेम क्विट किया हो।' डॉक्टर नीरज सक्सेना अपने साछ 6,40,000 रुपये लेकर गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.