यह सुरक्षा में चूक नहीं, कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर प्रधानमंत्री के खिलाफ रचा षडयंत्र हैः विष्णुदत्त शर्मा

Updated on 06-01-2022 06:03 PM

भोपाल। पंजाब के हुसैनीवाला में प्रधानमंत्री जी के रास्ते में प्रदर्शनकारियों का जाना सुरक्षा में हुई मामूली चूक नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा रचा गया षडयंत्र है।

इस घटना से साबित हो गया है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार देश के संवैधानिक संघीय ढांचे और सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है। इसलिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीतसिंह चन्नी को देश की जनता से माफी मांगते हुए तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पंजाब यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जी के रास्ते को अनुचित रूप से रोके जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कही।

पंजाब सरकार ने किया संघीय ढांचे पर प्रहार

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे की विधिवत जानकारी पंजाब सरकार को दे दी गई थी। मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री जी के सड़क मार्ग से यात्रा करने का निर्णय भी पंजाब के डीजीपी की स्वीकृति और सहमति के बाद लिया गया था। इसके बावजूद प्रधानमंत्री के काफिले को रोका  जाना पंजाब सरकार की सहमति के बिना संभव नहीं है।

 श्री शर्मा ने कहा कि देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को चोट पहुंचाना कांग्रेस की आदत रही है और आज पंजाब की सरकार ने जो किया है, वह देश के संवैधानिक संघीय ढांचे पर गंभीर प्रहार है। श्री शर्मा ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदरसिंह ने नवजोतसिंह सिद्धू को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था, लेकिन अब तो पंजाब की सरकार ही देश की सुरक्षा और संघीय ढांचे के लिए खतरा बन गई है। ऐसी स्थिति में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीतसिंह चन्नी को एक क्षण भी पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है, उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

केंद्र सरकार के विकास कार्यों से घबरा गई कांग्रेस और पंजाब सरकार

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार द्वारा पंजाब में हजारों करोड़ रुपयों की विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा के दौरान भी ऐसी ही अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाना था, जो पंजाब में खुशहाली और विकास का रास्ता प्रशस्त करतीं। लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व और पंजाब सरकार को केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे इन विकास कार्यों से अपनी जमीन डोलती हुई नजर रही है। इन विकास कार्यों से कांग्रेस बुरी तरह घबरा गई है। इसीलिए प्रधानमंत्री की यात्रा में बाधा पहुंचाने का षडयंत्र कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर रचा गया। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए संकल्पित है और एक राजनीतिक दल या उसकी प्रदेश सरकार के चाहने से पंजाब के विकास की यह यात्रा रुकेगी नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.