नीलम कोठारी ने इसलिए छोड़ी थी फिल्म इंडस्ट्री, वजह बताते हुए बोलीं- एक धमाके के साथ मैंने दोबारा वापसी की
Updated on
06-04-2024 01:23 PM
80 और 90 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाली नीलम कोठारी सोनी ने 'इल्जाम', 'खुदगर्ज', 'हत्या', 'ताकतवर', 'हम साथ साथ हैं' और 'कुछ कुछ होता' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने खूबसूरत आकर्षण से बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया। लेकिन जब उन्होंने फिल्मों से दूर जाने का फैसला किया, तो उन्होंने कई प्रशंसकों के दिलों को चकनाचूर भी कर दिया। न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से बातचीत के दौरान, नीलम ने अपने सफर के बारे में बात की और खुलासा किया कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी क्योंकि उन्हें लगा कि सिनेमा में उनकी शेल्फ लाइफ खत्म हो गई है।
उन्होंने कहा, 'मेरी यात्रा यो-यो की तरह रही है...आप जानते हैं, मैंने 80 और 90 के दशक में एक बड़ी शुरुआत देखी। फिर, मैंने इंडस्ट्री छोड़ दी। और अपना बिजनेस शुरू किया। फैमिली के जूलरी बिजनेस को आगे ले गई। इसके बाद मैंने फैबुलस लाइव्स के साथ धमाकेदार वापसी की । यह अविश्वसनीय रहा। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे ये मौके मिले। मेरी जर्नी तो एकदम एक रोलर कोस्टर की सवारी रही है। मैंने उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। मैंने सब कुछ देखा है।'
नीलम कोठारी ने इसलिए छोड़ी थीइंडस्ट्री
नीलम ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहते हुए अपने परिवार के जूलरी बिजनेस में एंट्री की और एक सफल बिजनेस वूमन के रूप में नाम कमाया। लेकिन चार साल पहले, उन्होंने स्क्रीन पर रियलिटी शो 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' से वापसी की। नीलम ने आगे कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो...मैंने इंडस्ट्री छोड़ दी क्योंकि मुझे लगा कि मेरी शेल्फ लाइफ खत्म हो गई है। जब मैं 50 वर्ष की हो गई तो मैं बहुत निश्चिंत हो गई, बस एक मां होने के नाते, एक पत्नी होने के नाते और एक कामकाजी मां होने के नाते, ऑफिस जाती थी और घर वापस आ जाती थी। और अचानक से मैंने कमबैक किया है। एक धमाके के साथ... इससे पता चलता है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।'
नीलम कोठारी ने करियर के शीर्ष पर छोड़ी इंडस्ट्री
नीलम कोठारी ने अभिनय पेशे से ब्रेक तब लिया जब वह अपने चरम पर थी करियर। 'जब मैं शीर्ष पर थी तब मैंने छोड़ दिया और मुझे लगता है कि लोगों ने मुझे इसी तरह याद रखा क्योंकि मैं असफल नहीं हुई।' नीलम फिलहाल पॉडकास्ट सीरीज 'मार्वल्स वेस्टलैंडर्स: वूल्वरिन' से जुड़ी हैं। उन्होंने जीन ग्रे के किरदार को अपनी आवाज दी है। आने वाले महीनों में वह 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन में नजर आएंगी।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…