भारत और रूस के बीच दोस्‍ती का 'पुल' बना यह मुस्लिम देश, पीएम मोदी भी मानते हैं सच्‍चा दोस्‍त

Updated on 14-03-2023 09:57 PM
दुबई: यूक्रेन पर हमले के बाद रूस बुरी तरह से घिरा हुआ है। अमेरिका के नेतृत्‍व में पश्चिमी देशों ने रूस पर बेहद कठोर आर्थिक प्रतिबंध लगा रखे हैं। संकट की इस घड़ी में भारत रूसी अर्थव्‍यवस्‍था के लिए लाइफलाइन बन गया है। भारत और रूस के लाइफलाइन को जोड़े रखने में खाड़ी के एक मुस्लिम देश की अहम भूमिका हो गई है। इस देश का नाम संयुक्‍त अरब अमीरात है। भारत ने यूक्रेन युद्ध के बाद बहुत बड़े पैमाने पर रूस के साथ व्‍यापार शुरू कर दिया है। भारत ने अरबों डॉलर का तेल रूस से मंगाया है। भारत को दोस्‍त रूस से व्‍यापार में अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है और इस संकट से निकलने में यूएई अहम भूमिका निभा रहा है। आइए समझते हैं पूरा मामला...
    दरअसल, अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भारत और रूस का व्‍यापार डॉलर में नहीं हो पा रहा है। रूस जहां चीनी मुद्रा में व्‍यापार को बढ़ावा दे रहा है, वहीं भारत को चीन की करंसी के साथ कड़ी आपत्ति है। भारत के संकट का हल यूएई की मुद्रा दिरहम से निकला है। भारत ने सभी बैंकों और व्‍यापारियों को निर्देश दिया है कि वे रूस से आयात का भुगतान चीन की मुद्रा युआन में नहीं करें। भारत इस समय रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया है और कम दाम में कोयला भी मंगा रहा है। भारत ने यूएई की मुद्रा दिरहम को भुगतान में तरजीह देना शुरू किया है।

    यूएई यूं बना भारत-रूस के बीच पुल


    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत तब तक चीन की मुद्रा युआन में व्‍यापार करने से परहेज करेगा जब तक कि सीमा पर विवाद बना रहेगा और संबंध सामान्‍य नहीं होंगे। भारत की रिफाइनरी ने हाल के दिनों में कुछ रूसी तेल खरीद का भुगतान रूबल में किया है। लेकिन ज्‍यादातर भुगतान अभी भी दूसरी मुद्राओं में किया जा रहा है। दोनों ही देशों ने अभी तक हालांकि फ्रेमवर्क को अंतिम रूप नहीं दिया है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि आने वाले महीने में रूस से ज्‍यादातर व्‍यापार दिरहम में किया जाएगा।
    बताया जा रहा है कि यूएई में रूसी बैंक और मास्‍को में यूएई के बैंक की शाखाएं हैं और इसी वजह से दोनों ही देशों में मुद्रा का आदान-प्रदान आसानी से हो जा रहा है। भारत इस रास्‍ते अब कई भुगतान कर भी चुका है। बता दें कि भारत ने अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव के बाद भी अभी तक रूस के यूक्रेन पर हमले की निंदा नहीं की है। भारत अभी भी रूस से सबसे ज्‍यादा हथियार खरीद रहा है। इसके अलावा रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के भी जी-20 सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए भारत आने की उम्‍मीद है। वहीं यूएई की बात करें तो भारत के साथ दोस्‍ती इस समय पूरे उफान पर है। यूएई कश्‍मीर में निवेश करने जा रहा है। पीएम मोदी पिछले दिनों यूएई की यात्रा पर पहुंचे थे और दोनों देशों के बीच दोस्‍ती की जमकर तारीफ की थी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
     07 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
     07 August 2026
    बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
     05 August 2026
    नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
     05 August 2026
    कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
     05 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
     05 August 2026
    वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
    Advt.