
भोपाल: ज़ी टीवी का शो ‘भाग्य लक्ष्मी‘ अपने प्रीमियर से ही कई अच्छी वजहों से सुर्खियों में रहा है। इस शो के लीड एक्टर्स ऐश्वर्या खरे और रोहित सुचंती यानी हमारे अपने रुरिश्मी दर्शकों के दिलों में जगह बनाते हुए घर-घर में जाने-पहचाने नाम बन गए हैं। हाल ही में हमने देखा कि किस तरह ऋषि (रोहित सुचंती) ने लक्ष्मी (ऐश्वर्या खरे) का भरोसा तोड़ दिया और उनका तलाक हो रहा है। और अब जहां सभी लोग ऋषि और मलिष्का (मायरा मिश्रा) की शादी की योजना बना रहे हैं, वहीं लक्ष्मी भी बलविंदर (अंकित भाटिया) से शादी करने के लिए मान गई हैं। इतने रोमांचक ट्विस्ट्स और टन्र्स के बीच इस शो का आगामी ट्रैक देखना बेहद दिलचस्प होगा।
इस शो के कलाकार लगातार एक के बाद एक सीन्स की शूटिंग कर रहे हैं और इस वजह से सेट का माहौल भी थोड़ा तनावपूर्ण हो जाता है। लेकिन सौभाग्य से ऐश्वर्या खरे की जिं़दगी में कोई नया सदस्य आया है, जो उनकी ज़िंदगी से परेशानियां घटा रहा है और खुशियां बढ़ा रहा है! यह नया सदस्य कोई और नहीं बल्कि उनका पालतू कुत्ता बर्फी है। ऐश्वर्या को हमेशा से कुत्ते बहुत पसंद हैं और वे पिछले कुछ समय से एक प्यारा-सा कुत्ता लाना अपने घर चाह रही थीं। इस साल जहां वो कुछ पपीज़ को देखने र्गइं, वहीं उन्होंने एक बेबी को चुना और ज़िंदगी भर के लिए उसका पेट पैरेंट बनने का फैसला कर लिया।
ऐश्वर्या खरे बताती हैं, ‘‘मुझे हमेशा से कुत्तों से बहुत लगाव है और भोपाल में मेरे घर पर भी एक कुत्ता है जिसका नाम है नॉडी। लेकिन चूंकि मैं घर से दूर रहती हूं, इसलिए मुझे उसके साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका नहीं मिलता क्योंकि मैं यहां मुंबई में हूं। लेकिन मैंने देखा है कि नॉडी किस तरह मेरे पैरेंट्स को खुश कर देता है, इसलिए मैंने भी अपने घर पर ऐसा ही एक प्यारा-सा खुशनुमा पपी लाने का सोचा। मैं पहली बार डॉग पैरेंट बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं और सच कहूं तो यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। शुरुआत में मैं घबरा रही थी और मैं और मेरी बहन को यह यकीन नहीं था कि हम यह जिम्मेदारी उठा पाएंगे या नहीं, लेकिन फिर हमने आगे बढ़ने का फैसला किया। मुझे लगता है कि हम बर्फी के अच्छे पैरेंट्स बनेंगे। वो अभी बहुत छोटा है, जो हमें किसी नवजात शिशु के पैरेंट्स जैसा महसूस कराता है। हमें पहले ही उससे बहुत लगाव हो गया है और उसने सकारात्मक रूप से हमारी दुनिया बदल दी है।‘‘
जहां ऐश्वर्या बर्फी के साथ अपने छोटे-छोटे मोमेंट्स एंजॉय करने के लिए तैयार हैं, वहीं आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि किस तरह ओबेरॉय परिवार में मलिष्का और ऋषि की शादी की तैयारियां चल रही हैं। जहां ऋषि अब भी लक्ष्मी को याद कर रहा है, वहीं लक्ष्मी भी बलविंदर से शादी करने के लिए राजी हो गई है। क्या ऋषि लक्ष्मी की शादी बलविंदर से होने देगा? या फिर ऋषि और लक्ष्मी एक बार फिर मिल जाएंगे?