अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा था 75 लाख का ये सवाल

Updated on 19-10-2022 06:25 PM

अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) सीजन 14 के मंगलवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट विक्रम खुराना हॉटसीट पर विराजमान हुए। विक्रम सोमवार के रोल ओवर कंटस्टेंट थे जो 6 सवालों का सही जवाब देकर 20 हजार रुपये जीत चुके थे। मंगलवार के खेल की शुरुआत हुई 7वें सवाल से जिसका सही जवाब देकर विक्रम 40 हजार रुपये जीत सकते थे।

दोस्त की मदद से जीते 25 लाख रुपये
विक्रम खुराना ने बड़ी खूबसूरती से इस खेल को आगे बढ़ाया और देखते ही देखते 12.50 लाख रुपये पड़ाव भी पार कर गए। इसके बाद आया 25 लाख रुपये का सवाल जिसका सही जवाब विक्रम खुराना को नहीं पता था। यहां पर विक्रम में अपने दोस्त की मदद की और वीडियो कॉल पर उनसे बात करके सही जवाब दिया। इसके बाद 50 लाख के सवाल का सही जवाब भी विक्रम ने आसानी से दे दिया।

75 लाख के लिए पूछा गया था ये सवाल
विक्रम खुराना को इसके बाद सामना करना था 75 लाख के सवाल का, लेकिन यहां तक पहुंचते-पहुंचते उनकी सभी लाइफलाइन्स खत्म हो चुकी थीं। विक्रम खुराना से 75 लाख रुपये के लिए पूछा गया सवाल था- लाहौर के लिए सबसे पहली सदा-ए-सरहद बस यात्रा के दौरान, श्री अटल बिहारी वाजपेयी किन ज्ञानपीठ विजेता की कविताएं लेकर गए थे?

क्या था 75 लाख के सवाल का जवाब?
ऑप्शन्स थे- A. अली सरदार जाफरी, B. फिराक गोरखपुरी, C. शहरयार, D. सुमित्रानंदन पंत। 75 लाख रुपये के इस सवाल को लेकर विक्रम खुराना श्योर नहीं थे लेकिन उन्हें बार-बार लग रहा था कि शायद सही जवाब फिराक गोरखपुरी है। श्योर नहीं होने के चलते उन्होंने गेम छोड़ दिया लेकिन जाते-जाते जब सही जवाब बताया गया तो वो था ऑप्शन ए, यानि अली सरदार जाफरी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.