दुनिया में परमाणु प्रलय ला सकता है अमेरिका का यह सीक्रेट प्‍लेन, यूरोप में आया नजर, टेंशन में रूस

Updated on 02-03-2023 07:29 PM
मास्‍को: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है और कई विश्‍लेषकों को डर सता रहा है कि यह विश्‍वयुद्ध में बदल सकता है। रूस लगातार परमाणु हथियारों की धमकी दे रहा है, वहीं अमेरिका ने भी यूरोप में महाविनाशक परमाणु बमों की तैनाती करके अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इस बीच अब अमेरिका के महाविनाश लाने वाले सीक्रेट प्‍लेन E-6B मर्करी को यूरोप में देखा गया है। इस अत्‍याधुनिक विमान की मदद से अमेरिका दुनिया में कहीं भी परमाणु हमला करने का आदेश दे सकता है। इस विमान के देखे जाने के बाद रूस की टेंशन बढ़ गई है।
दुनिया में अमेरिका और रूस ही ऐसे देश हैं जिनके पास इस तरह का 'डूम्‍सडे प्‍लेन' मौजूद है। यह एक तरह का एयरबॉर्न कमांड पोस्‍ट होता है जो इस तरह से बनाया गया है कि उससे परमाणु हमला किया जा सकता है और अगर दुश्‍मन परमाणु हमला करता है तो यह प्‍लेन उससे आसानी से बच निकलता है। इस महातबाही लाने वाले प्‍लेन का निर्माण शीत युद्ध के समय किया गया था। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को देखते हुए इन विमानों का महत्‍व और भी ज्‍यादा बढ़ गया है।

अमेरिका के पास 5428 परमाणु बम, रूस के पास कहीं ज्‍यादा


यूरोप में अमेरिका के सैन्‍य अभियानों के लिए जिम्‍मेदार जर्मनी स्थित अमेरिकी यूरोपीय कमांड ने E-6B मर्करी प्‍लेन के यूरोपीय देश आइसलैंड में उतरने की तस्‍वीर पोस्‍ट की है। E-6B मर्करी प्‍लेन एक कमांड पोस्‍ट और संचार प्‍लेन है। अमेरिकी सेना की यही कमान रूस और तुर्की से लगे इलाकों में सुरक्षा और अन्‍य अभियानों को अंजाम देती है। अमेरिकी सेना ने ट्वीट करके कहा कि इस प्‍लेन ने यूरोपीय कमांड एरिया में अभियान चलाते हुए आइसलैंड लैंड किया है।

रूसी न्‍यूज वेबसाइट स्‍पूतनिक के मुताबिक आइसलैंड में अमेरिका के राजदूत और अज्ञात सैन्‍य और राजनयिकों ने इस प्‍लेन के चालक दल से मुलाकात की है। बताया जाता है कि अगर अमेरिका को किसी जगह पर परमाणु हमला करना है तो वह इस सीक्रेट प्‍लेन को संदेश भेजेगा। इसके बाद यह प्‍लेन संदेश को अमेरिका की परमाणु सेना को भेजेगा। यह प्‍लेन मिसाइलों से लैस सबमरीन को भी परमाणु हमला करने के लिए संदेश भेज सकता है। इसी तरह से अमेरिका के जमीन पर बनाए गए मिसाइल साइलो को भी मिनटमैन परमाणु मिसाइलों को दुश्‍मन पर दागने का संदेश भी E-6B मर्करी प्‍लेन से भेजा जा सकता है। बता दें कि अमेरिका के पास 5400 से ज्‍यादा परमाणु बम हैं, वहीं रूस के पास 5900 से ज्‍यादा एटम बम हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.