इस बार कंटेस्टेंट्स का होगा 'दोगुनास्त्र' से सामना, जीती हुई रकम होगी डबल, मगर एक सुपर ट्विस्ट के साथ
Updated on
03-08-2024 02:34 PM
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन जल्द ही टीवी पर लौट रहे हैं। वह अपना शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' लेकर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। हर साल सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला ये क्विज शो घर-घर में देखा और पसंद किया जाता है। हॉट सीट पर बैठना 5 से 7 करोड़ रुपये तक के सवालों के जवाब देना और इस दौरान चार लाइफलाइन का इस्तेमाल करना, लंबे समय से चला आ रहा है। अब इसमें एक बड़ा ट्विस्ट लाया गया है।
'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' आने वाली 12 तारीख यानी 12 अगस्त से सोनी टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा। इसे हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे। इस शो का एक नया प्रोमो आया है। इसमें अमिताभ बच्चन इस बार आए नए बदलाव के बारे में बता रहे हैं। उनके मुताबिक, इस बार शो में जीती हुई रकम दोगुनी हो जाएगा।
KBC 16 में आया सुपर ट्विस्ट
वह बता रहे हैं कि केबीसी के एतिहासिक मंच पर वह एक नया सुपर ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम दोगुनास्त्र है। इसमें, जो भी आपकी जीती हुई राशि होगी, वो दोगुनी हो जाएगी। वह बताते हैं कि एक सुपर सवाल होगा, जिसके लिए कोई भी विकल्प नहीं होगा। इस वजह से खेल का मजा दोगुना होगा।
प्रतियोगी नहीं कर सकेंगे लाइफलाइन का इस्तेमाल
बताया ये भी गया है कि पांचवे सवाल के बाद ये सुपर सवला आएगा, जिसके लिए कोई लाइफलाइन नहीं होगी। अगर प्रतियोगी सही उत्तर देता है तो उसे दुगनास्त्र का इस्तेमाल करने का मौका मिलता है। जिसमें कंटेस्टेंट्स को बजर दबाने और उनके पसंद के किसी खास सवाल पर जीत को 6 नंबर के सवाल से 10 नंबर के सवाल तक, दोगुना करने का रास्ता खोलने का मौका मिलेगा। इसलिए, यदि कोई प्रतियोगी नौवां सवाल, जो 1,60,000 का होगा, उस पर सुपरपावर का इस्तेमाल करता है और सही उत्तर देता है, तो उसे 1,60,000 की बोनस राशि मिलती है जो उनकी अंतिम जीत राशि में जोड़ दी जाएगी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…