'इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक', फिल्म 'स्त्री 2' के टीजर में फिर लौटा वही खौफ
Updated on
25-06-2024 03:19 PM
इस टीजर में शुरुआत में ही दिखाया गया है कि पिछली बार की तरह इस फिल्म में 'ओ स्त्री कल आना' नहीं बल्कि 'ओ स्त्री रक्षा करना' पर जोर दिया गया है। यानी कहानी में ट्विस्ट यहीं से दिखने वाला है। 'स्त्री' का जो नजारा इस टीजर में दिखाया गया है, वो इस बार काफी खतरनाक दिख रहा है।
फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी
इस टीजर को मेडॉक फिल्म्स ने शेयर करते हुए लिखा है, 'इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक'। बताया जा रहा है कि 'स्त्री 2' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही है। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे। याद दिलाते चलें कि 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी और ये ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई था।
हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म
इस फिल्म को दिनेश विजान के मैडडॉक फिल्म ने प्रोड्यूस किया है, जो उनके हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स फिल्मों का हिस्सा है। बता दें कि इसके पहले दिनेश विजान 'स्त्री', 'रूही', 'भेड़िया' और 'मुंज्या' जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं। अब वह उस फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल ला रहे हैं, जो कि उनके इस यूनिवर्स की शुरुआती मूवी थी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…