इस हफ्ते इन बेस्ट फिल्मों और वेब सीरीज ने मारी बाजी, नंबर वन वाली ने तो तहलका मचा रखा है

Updated on 30-09-2023 03:25 PM

अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए हम लाए हैं इस हफ्ते की टॉप फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट। ऐसी फिल्में और सीरीज, जिन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। टॉप 10 में करीना कपूर की 'जाने जान', मोहित रैना की 'द फ्रीलांसर', राजकुमार राव की 'गन्स एंड गुलाब्स' से लेकर 'स्कैम 2003' शामिल है।

कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स ने इस हफ्ते के टॉप 10 ओटीटी कंटेंट की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सोनी लिव, नेटफ्लिक्स, जियो सिनेमा से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो तक की वेब सीरीज और फिल्में शामिल है। तो चलिए आपको एक एक करके बताते हैं किस तरह के शोज को फैंस सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
 

नंबर वन पर है 'स्कैम 2003'

इस लिस्ट में 22 सितंबर से 28 सितंबर तक के आंकड़ों को शामिल किया गया है। इसमें कुछ अपकमिंग शोज को लेकर जो क्रेज फैंस के बीच है, उसे भी जोड़ा गया है। इन सब आंकड़ों के बाद नंबर वन पर सोनी लिव की सीरीज 'स्कैम 2003' है जिसे तुषार हिरनदानी ने डायरेक्टर किया है। लीड भूमिका में गगन देव नजर आए थे। 5 एपिसोड की ये सीरीज 1 सितंबर 2023 को रिलीज हुई थी।

ओटीटी पर फैंस क्या देख रहे हैं सबसे ज्यादा

दूसरे नंबर पर नेटफ्लिक्स की 'सेक्स एजुकेशन सीजन 4' है तो तीसरे नंबर पर अमेजन प्राइम वीडियो की 'बंबई मेरी जान'। जिसमें केके मेनन और अविनाश तिवारी ने लीड रोल प्ले किया है। सत्ता की जंग पर आधारित ये सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

 

ओटीटी पर टॉप 10 वेब सीरीज और फिल्में

1. स्कैम 2003 (सोनी लिव)
2. सेक्स एजुकेशन सीजन 4 (नेटफ्लिक्स)
3. बंबई मेरी जान (अमेजन प्राइम वीडियो)
4. जाने जान (नेटफ्लिक्स)
5. आखिरी सच (डिज्नी+हॉटस्टार)
6. द फ्रीलांसर (डिज्नी+हॉटस्टार)
7. गन्स एंड गुलाब्स (नेटफ्लिक्स)
8. द व्हील ऑफ टाइम (अमेजन प्राइम वीडियो)
9. काला (डिज्नी+हॉटस्टार)
10. लोकी सीजन 2 (डिज्नी+हॉटस्टार)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.