
भोपाल : एण्डटीवी के शो ‘दूसरी माँ‘, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ और ‘भाबीजी घर पर है‘ में इस हफ्ते हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। एण्डटीवी के ‘दूसरी माँ‘ की कहानी के बारे में बताते हुये यशोदा ने कहा, ‘‘यशोदा (नेहा जोशी) कृष्णा (आयुध भानुशाली) को एक अनाथाश्रम में छिपा हुआ पाती है और उससे अपने साथ घर चलने के लिये कहती है, लेकिन वह मना कर देता है। यशोदा तब कृष्णा को अपनी भावनायें प्रकट करने के लिये फुसलाती है और उसे घर लौटने के लिये मना लेती है। हालांकि, जब वह कृष्णा को घर लेकर आती है, तो दादाजी (सुलीन दत्त) यशोदा से कृष्णा को घर से बाहर निकाल देने के लिये कहते हैं।‘‘
एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की कहानी के बारे में बताते हुये राजेश ने कहा, ‘‘कमिश्नर (किशोर भानुशाली) की बहन, रेशमा को अविविाहित लड़कों के साथ भाग जाने की आदत है। इसलिये हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) को रेश्मा की निगरानी करने की ड्यूटी दी जाती है और उससे कहा जाता है कि वह साये की तरह उसके साथ रहे और उसे एक पल के लिये भी आंखों के सामने से ओझल नहीं होने दे! हप्पू जब रेश्मा के साथ घर आता है, तो जैसे ही उसकी मुलाकात कमलेश (संजय चैधरी) से होती है, वह उसे पसंद करने लगती है और उसका पीछा करने लगती है!‘‘ एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की कहानी के बारे में बताते हुये अनीता भाबी कहती हैं, ‘‘अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) घर पर नहीं है और इस बात का फायदा उठाते हुये विभूति (आसिफ शेख) का दोस्त प्रेम (विश्वजीत सोनी) उन दिनों का जश्न मनाने की योजना बनाता है, जब वे कुंवारे थे। हालांकि, तिवारी (रोहिताश्व गौड़) अनीता को इस बारे में बता देता है और वह उन्हें रंगे-हाथों पकड़ने के लिये घर लौट आती है। इस स्थिति से बचने के लिये विभूति कजिन्स के साथ होने का बहाना बनाता है।‘‘
‘दूसरी माँ‘ रात 8ः00 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ रात 10ः00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ रात 10ः30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ एण्डटीवी पर!