इस सप्ताह का प्रादर्श है - "बनम" (धनुष द्वारा बजाया जाने वाला एकल तंतु वाद्ययंत्र)

Updated on 16-11-2021 12:23 AM

भोपाल इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के नवीन श्रृंखला 'सप्ताह का प्रादर्श' के अंतर्गत आज नवम्बर माह के तीसरे सप्ताह के प्रादर्श के रूप में "बनम"(धनुष द्वारा बजाया जाने वाला एकल तंतु वाद्ययंत्र), बांकुरा, पश्चिम बंगाल के संथाल समुदाय से संकलित जिसका माप- ऊँचाई - 71.5 सेमी, चौड़ाई - 20 सेमी ; मध्य भाग की मोटाई - 11.5 सेमी है। इसे संग्रहालय द्वारा सन, 2003 में बांकुरा, पश्चिम बंगाल के संथाल समुदाय से संकलित किया गया है। इस प्रादर्श को इस सप्ताह दर्शकों के मध्य प्रदर्शित किया गया। 

इस सम्बन्ध में संग्रहालय के निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि बनम धनुष द्वारा बजाया जाने वाला एकल तंतु वाद्ययंत्र है जो संथाल जनजाति के प्राचीन वाद्ययंत्रों में से एक है। इसे लकड़ी के एक ही टुकड़े पर उकेरा गया है। इसके खोखले निचले हिस्से को गुहेरे की खाल से ढका गया है और बांस की कीलों से कस दिया गया है। घोड़े के बालों से बनी डोरी को एक सिरे से दूसरे सिरे तक बांधा गया है, जिस पर धनुष के प्रयोग से ध्वनि उत्पन्न की जाती है।

यह सभी त्योहारों और विशेष रूप से खेतों की उर्वरता और फसलों की कटाई से जुड़े त्योहारों के दौरान अन्य वाद्य यंत्रों के साथ बजाया जाता है। धनुष से बजाते समय बनम की डोरी पर बाएं हाथ की उंगलियों को हल्के से दबाने से सुर उत्पन्न होते हैं। बनम एक पारंपरिक वाद्ययंत्र के साथ-साथ अपने अलंकृत रूपांकनों और आकर्षक कलाकृतियों की कारीगरी के लिए भी प्रख्यात है।

इसकी एक छोटी गर्दन और एक सिर है जिसे मानव सिर के आकार में खूबसूरती से उकेरा गया है। वाद्य यंत्र को ट्यून करने के लिए एक खूंटी कान में डाली गई है और तार को मुंह से निकाला गया है। वाद्ययंत्र का ऊपरी भाग मानव चेहरे की आकृति में उकेरा गया है जिस पर गुरु और उनके शिष्यों को इंगित करती खड़ी मुद्रा में तीन महिलाओं की लघु मानवीय आकृतियां एक मुकुट के रूप में सुशोभित हैं।

दर्शक इस का अवलोकन मानव संग्रहालय की अधिकृत साईट तथा फेसबुकपर के अतिरिक्त इंस्टाग्राम एवं ट्विटर के माध्यम से घर बैठे कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.