जिन्हें सिखों से प्यार है वे अमृतसर चले जाएं... नफरत से भरे पाकिस्तान में मौलाना खुलेआम उगल रहा जहर, लोग बजा रहे तालियां

Updated on 25-02-2023 10:36 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में सिख और हिंदू जैसे अल्पसंख्यक अक्सर कट्टरपंथियों की नफरत का शिकार बनते रहते हैं। सरकार और कानून भी ईशनिंदा जैसे अत्याचारी कानूनों की आड़ में इनका साथ देती है। पाकिस्तान से अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जिनमें हिंदू और सिखों के प्रति नफरत को देखा जा सकता है। ट्विटर पर 'पाकिस्तान अनटोल्ड' ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया एक मौलाना का वीडियो इसी कड़ी का सबसे ताजा हिस्सा है। वीडियो में मौलाना सिखों और करतारपुर कॉरिडोर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिख रहा है।

ट्विटर पर शेयर वीडियो में मौलाना कहता है, 'पाकिस्तान का मतलब क्या? पाकिस्तान सिखों की यूनिवर्सिटियां बनाने के लिए नहीं बना। यह सिखों को कॉरिडोर देने के लिए भी नहीं बना। यह सिर्फ रसूल अल्लाह के दीन को तख्त पर बिठाने के लिए बना है। यह दीन का मजाक उड़ाने के लिए नहीं बना। जिसको सिखों से बहुत ज्यादा प्यार है वह अमृतसर चला जाए। वहां जाकर सिखों के हाथों में हाथ डालकर गाने गाए। हमें कोई परेशानी नहीं है, कोई कहीं भी चला जाए, दीन अपनी पावर से खड़ा है।'

गुरुनानक देव पर विवादित टिप्पणी

वीडियो में नजर आ रहे मौलाना जैसे लोगों की पाकिस्तान में भरमार है। जहरीले बयान के समर्थन में गूंज रहीं तालियां पाकिस्तान में सिखों के लिए असुक्षित माहौल तैयार करती हैं। पाकिस्तान का यही मौलाना एक दूसरे वीडियो में सिखों के गुरु नानक देव पर विवादित टिप्पणी करता नजर आ रहा है। मौलाना कहता है, 'कुछ लोगों का मानना है कि गुरुनानक बाबा फरीद से बहुत प्यार करते थे। मैंने कहा कि अगर इतना प्यार था तो अल्लाह का कलमा क्यों नहीं पढ़ा?'

खालिस्तानियों के मुंह पर तमाचा

पाकिस्तान से सामने आ रहे इन वीडियो को खालिस्तानियों के 'मुंह पर तमाचे' के रूप में देखा जा रहा है। खालिस्तानी पाकिस्तानियों को अपना समर्थक मानते हैं लेकिन वहां के मौलाना सिखों के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। दरअसल गुरुनानक देव का जन्म और देहावसान पाकिस्तान में ही हुआ था। ननकाना साहिब में उनका जन्म हुआ और 1539 में करतारपुर में उन्होंने समाधि ली। भारत से हर साल बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु करतारपुर मत्था टेकने जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.