तीन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस से पत्ता साफ, 'शैतान', 'वीर सावरकर' और 'मडगांव' के बीच 'क्रू' ने मारी बाजी
Updated on
12-04-2024 01:55 PM
ईद पर दो नई फिल्में रिलीज हुई हैं जिसमें अजय देवगन की 'मैदान' के साथ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन दोनों फिल्मों की रिलीज ने सिनेमाघरों में कई फिल्मों का पत्ता साफ कर दिया है। पिछले 35 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' ने अपना बोरिया-बिस्तरा समेट लिया है वहीं रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' और कुणाल खेमू की 'मडगांव एक्सप्रेस' की कहानी भी खत्म हो चुकी है। फिलहाल करीब 15 दिन पहले रिलीज हुई तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' का जलवा अभी भी बरकरार है। आइए जानें फिल्म ने कितनी की है कमाई।
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' का सिनेमाघरों से निपट चुकी है। हालांकि इस फिल्म ने 35 दिनों में 144.4 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में करीब 205 करोड़ रुपये कमा गई है। इसके अलावा रणदीप हुड्डा के निर्देशन में बनी स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की बायोपिक फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' और कुणाल खेमू की फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' भी सिनेमाघरों से बोरिया बिस्तरा समेट चुकी है।
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' और 'मडगांव एक्सप्रेस' की कुल कमाई
'' ने 20 दिनों में देशभर में 21.9 करोड़ रुपये की कमाई की और वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 28.80 करोड़ रहा। वहीं 'मडगांव एक्सप्रेस' ने 20 दिनों में 24.2 करोड़ की कमाई की और दुनिया भर में 32.05 करोड़ का कलेक्शन किया है। दोनों ही फिल्में 20 करोड़ के बजट में बनाई गई थी।
'क्रू' कर रही दर्शकों को एंटरटेन
एयरहोस्टेस की जिंदगी पर बेस्ड इस फिल्म 'क्रू' की कहानी तीन महिलाओं की मुश्किल भरी लाइफ को दिखाती है जिसमें विजय माल्या की कहानी की भी झलक है। तब्बू, करीना और कृति एयरहोस्टेस हैं जिन्हें कई महीने से सैलरी नहीं मिली होती है क्योंकि कंपनी का मालिक देश छोड़कर फरार है। ऐसे में ये तीनों जॉब करते हुए भी पैसों की तंगी से जूझ रही होती हैं। हालांकि, इन्हें मालामाल होने का मौका मिलता जरूर है लेकिन मुसीबतों के साथ। फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करने में सफल रही है।
'क्रू' ने कमा लिए 115 करोड़ रुपये
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'क्रू' ने ईद पर यानी 14वें दिन 1.20 करोड़ की कमाई करते हुए कुल मिलाकर 64.95 करोड़ का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो करीब 75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 115 करोड़ की कमाई कर डाली है।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…