द‍िवाली पर इतिहास रचेगी 'टाइगर 3', दो दिन में बिके 3 लाख टिकट्स, अभी 4 द‍िन बाकी

Updated on 08-11-2023 03:04 PM
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान दिवाली पर स्पाई यूनिवर्स की तगड़ी फिल्म 'टाइगर 3' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर जोया उर्फ कटरीना कैफ उनका साथ देंगी। कुछ बदला है तो विलन इमरान हाशमी। जो सलमान खान के साथ दो-दो हाथ करने वाले हैं। फिल्म की रिलीज में चंद दिन बाकी है और इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े आना शुरू हो गए हैं। 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग के पहले दिन कई रिकॉर्ड्स बना सकती है। चलिए बताते हैं पहले दिन 'टाइगर 3' कितना कलेक्शन कर सकती है।


सलमान खान एक बार फिर नया एक्सपेरिमेंट करने जा रहे हैं। आजतक ऐसा कभी नहीं हुआ है कि दिवाली वाले दिन ही कोई फिल्म रिलीज हो। एक दिन आगे या एक दिन पीछे फिल्में जरूर रिलीज हुई हैं। मगर 'टाइगर 3' ठीक दिवाली के दिन 12 नवंबर 2023 को दस्तक दे रही है। अब देखना ये होगा कि इतने बड़े त्योहार और सेलिब्रेशन के दिन लोग कैसा प्यार इसे देते हैं।

'टाइगर 3' के पहले दिन की एडवांस बुकिंग

5 नवंबर से 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। कुछ ही घंटे में फास्ट फीलिंग मोड पर टिकटें बिकना शुरू हो गई। अब तक तीन दिन के अंदर फिल्म की एडवांस बुकिंग 8 करोड़ के पार जा चुकी है। 2 लाख 88 हजार 515 टिकटें बुक हो चुकी हैं। इस हिसाब से 8 करोड़ का कलेक्शन मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म प्री-रिलीज में ही कर चुकी है।

'टाइगर 3' को किस शहर में कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अविनाश राठौड़ उर्फ टाइगर के एक्शन को देखने के लिए महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल से दिल्ली में तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इन तीनों राज्यों में 1 करोड़ के प्लस की कमाई 'टाइगर 3' की रही है। वहीं गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना से लेकर यूपी तक 50 लाख रुपये से अधिक का बिजनेस फिल्म कर चुकी है।

दिवाली पर टूटेंगे रिकॉर्ड, जानिए कैसे

अब तक दिवाली पर रिलीज हुईं फिल्मों का रिकॉर्ड 'टाइगर 3' आसानी से तोड़ती दिख रही है। पिछले 23 सालों में दिवाली पर रिलीज हुई फिल्मों में 'कृष 3', 'गोलमाल 3', 'ए दिल है मुश्किल', 'रा.वन', 'जब तक है जान', 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'हाउसफुल 4' से लेकर 'सूर्यवंशी' जैसी फिल्में शामिल हैं।

सलमान खान की पिछली दिवाली रिलीज

सलमान खान दिवाली पर पहले 'प्रेम रत्न धन पायो' लेकर आए थे। इसका पहले दिन का ओपनिंग कलेक्शन 40.35 करोड़ रुपये था। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फैमिली ड्रामा ने वर्ल्डवाइड 405.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब देखना ये है कि इस दिवाली सलमान खान की किस्मत क्या रंग दिखाती है।

एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ के पार नहीं गई कोई फिल्म

अब तक दिवाली पर रिलीज हुईं फिल्मों में किसी भी फिल्म का कलेक्शन एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ के पार नहीं गया है। सबसे ज्यादा अभी तक कृष 3 और हाउसफुल 4 की एडवांस बुकिंग के आंकड़े रहे हैं जो 16 करोड़ पर सिमट गई थी। ऐसे में अब सलमान खान की 'टाइगर 3' इस रिकॉर्ड को आसानी से नेस्तनाबूद कर सकती है।

क्या तोड़ पाएगी जवान और लियो का रिकॉर्ड

'टाइगर 3' को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी एडवांस बुकिंग 30 करोड़ के करीब पहुंचेगी। इसका मतलब कि अब तक दिवाली पर रिलीज हुई सभी फिल्मों का इतना एडवांस बुकिंग नहीं रहा है। मगर इसी साल रिलीज हुई 'जवान' और 'लियो' ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने एडवांस बुकिंग के नए कीर्तिमान स्थापित किए। अगर देश का रिकॉर्ड तोड़ना है तो सलमान खान को थलापति विजय की 'लियो' को पीछे छोड़ना होगा।

'लियो' और 'जवान' के रिकॉर्ड करने होंगे नेस्तनाबूद

'लियो' के 24.48 लाख टिकट्स एडवांस बुकिंग में बिके थे और इसकी कमाई 46.35 करोड़ रही थी। जबकि हिंदी में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड 'जवान' के पास है, जिसकी 15.78 टिकटें बिकी और 40.75 करोड़ का कलेक्शन प्री-रिलीज था। अब सलमान खान को नंबर वन आना है तो इन रिकॉर्ड को तबाह करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.