पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ को करंट लगाकर मार डाला

Updated on 01-11-2021 11:33 PM

भोपाल विंध्याचल की पहाडिय़ों में पले-बढ़े पन्ना टाइगर रिजर्व में के दो शावक भाई हीरा-पन्ना की जोड़ी टूट गई है। सतना वन मंडल के सिंहपुर रेंज की अमदरी बीट में हीरा का शिकार हो गया है। धान के एक खेत में करंट लगाकर उसकी जान ली गई है। खबर है कि मौत के बाद उसके सिर को काटने के साथ खाल उतरकर बॉडी को तालाब में फेंक दिया गया था। जिस जगह टाइगर का शिकार हुआ है, वह सतना वनमंडल के बरौंधा रेंज से 7 किमी की दूरी पर है। आरोपियों का पता नहीं चला है।

शिकारियों का शिकार बना बाघ पी 234-31 हीरा बताया जाता है। पन्ना टाइगर रिजर्व में हीरा - पन्ना दो बाघों की जोड़ी प्रसिद्ध थी। जुलाई में यह जोड़ी टूट गई थी। बाघ पन्ना से माइग्रेट होकर जुलाई में सतना वन मंडल की सीमा में घुसा था। उसको कॉलर आईडी भी लगी हुई थी, जिसकी निगरानी सैटेलाइट से भी की जा सकती थी। बाघ के शिकार में बड़ी बात यह सामने आई है कि उसका शिकार दशहरे के आसपास हुआ था, लेकिन वन विभाग को इसकी तो भनक लगी और ही उसने बाघ की खोज खबर लेना मुनासिब समझा।

कॉलर आईडी भी मौके पर फेंक गए

बाघ की मौत के बाद स्थानीय चर्मकार की मदद से खाल को उतरवाया गया। कॉलर आईडी भी मौके पर ही फेंक दी गई थी। जिस खेत में बाघ की करंट से मौत होना बताया गया है, वह खेत रामप्रकाश का है। खेत में बोरिंग तक लाई गई बिजली के तार की चपेट में आने से बाघ की मौत हुई है। वन अमले पर सवाल उठ रहे हैं कि इतने दिन तक मूवमेंट स्थिर होने पर भी अमला गंभीर नहीं रहा। वन विभाग पीएम से भी बचना चाह रहा है। इस पूरे मामले में वन अमला तो मौके पर पहुंचा है, लेकिन अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर लिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.