सतपुड़ा की वादियों में शिवराज को विचरण करते दिखे बाघ

Updated on 31-12-2021 05:50 PM

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिनों से हिल स्टेशन पचमढ़ी में है। वे परिवार के साथ सतपुड़ा की वादियों में समय व्यतीत कर रहे है। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट कर प्रकृति की सुदंरत का वर्णन किया।

साथ ही वन्य प्राणी बारहसिंगा के पुनर्विस्थापन के सफल कार्य लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति जीवन है, प्रकृति सनातन है, प्रकृति सच्चे आनंद का पर्याय है। आज सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान में प्रकृति के बीच परिवार के साथ समय व्यतीत कर अंतर्मन अप्रतिम सुख से परिपूर्ण हो गया है। यह सत्य है कि प्रकृति में तनाव दूर कर आंतरिक सुख प्रदान करने की अभूतपूर्व शक्ति है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय के साथ 28 दिसंबर से पचमढ़ी में रविशंकर भवन में ठहरे हुए है। बुधवार को सीएम सिंह परिवार के साथ सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान देखने रवाना हुए। एसटीआर बोरी अभ्यारण में वन प्राणियों का दीदार किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री पचमढ़ी से भोपाल लौटेे।

प्रकृति का आनंद लेने आए सतपुड़ा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जंगल सफारी के दौरान बाघों को झुंड देखा। जिसका वीडियो उन्होंने पोस्ट किया। लिखा कि पचमढ़ी का अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य, मंदिर देवों के आशीर्वाद से धन्य सतपुड़ा के घने जंगलों में बाघ उन्मुक्त होकर विचरण करते हैं, तो आनंद का अनुपम अहसास होता है। आप भी आनंद लेने सतपुड़ा आए, पचमढ़ी आए..

एसटीआर प्रबंधन को दी बधाई

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बारहसिंगा पुनर्विस्थापन कार्य सफल होने पर सीएम ने स्ञ्जक्र प्रबंधन को बधाई और शुभकामनाएं दी। समस्त पूर्व एवं वर्तमान में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने लिखा कि बारहसिंगा की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए धांई, रतिबंदर, मालनी आदि क्षेत्रों में बनाए बाड़े तैयार किए गए हैं। पर्याप्त भोजन, पानी व्यवस्था के साथ रहवास विकास के कार्य किए हैं। भविष्य में और बारासिंघा लाने की कार्रवाई जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.