परिक्षेत्र अमानगंज बफर की बीट रमपुरा में मृत अवस्था में मिली बाघिन

Updated on 11-11-2021 05:33 PM

पन्ना मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से आज एक दुखद खबर आई है। पार्क के वन परिक्षेत्र अमानगंज बफर की बीट रमपुरा बफर में तीन वर्षीय युवा बाघिन पी- 213 (63) की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। बाघिन के शरीर पर कंधे गर्दन के पास चोट के कई निशान और गहरे घाव पाए गए हैं।

पोस्टमार्टम से पता चला है कि युवा बाघिन गर्भवती थी। पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के लिए युवा गर्भवती बाघिन की मौत को बड़ी क्षति के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि, वह पहली बार गर्भवती हुई थी। महीने भर में बाघ की मौत की यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व पन्ना के चर्चित बाघ हीरा का पड़ोसी जिला सतना के जंगल में करंट लगाकर शिकार किए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ था।

पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व में जन्मी पली-बढ़ी बाधिन पी- 213 (63) बुधवार 10 नवम्बर को लगभग 1 बजे गश्ती के दौरान परिक्षेत्र अमानगंज बफर की बीट रमपुरा बफर के कक्ष क्रमांक- 1357 में मृत अवस्था में पाई गई।

 सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्र संचालक, उप संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व एवं वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव गुप्ता एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर किसी भी अवैध गतिविधि के कोई साक्ष्य नहीं पाये गये। अधिकारियों की उपस्थिति में मृत बाधिन का पोस्टमार्टम उपरान्त जंगल में दाह संस्कार किया गया।

क्षेत्र संचालक श्री शर्मा का कहना है कि, प्रथम दृष्ट्या बाघिन की मृत्यु प्राकृतिक प्रतीत होती है। हालाँकि उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि मृत बाघिन के कंधे गर्दन के आसपास चोट के कई निशान और घाव पाए गए हैं। जिनमें कंधे का घाव काफी गहरा था। सैटेलाइट कॉलर वाली इस युवा बाघिन के शरीर पर चोट के निशान- घाव कब और कैसे उभरे? इस सवाल का क्षेत्र संचालक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं विभिन्न प्रयोशालाओं से बिसरा आदि की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर ही बाघिन की मौत को लेकर वस्तु स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उल्लेखनीय है कि पार्क के रमपुरा इलाके में महज दो साल में बाघ की मौत की यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व क्षेत्र संचालक के.एस. भदौरिया के कार्यकाल में रमपुरा वन रक्षक आवास के समीप एक नर बाघ की मौत के कई दिनों बाद उसका कंकाल बरामद हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
Advt.