सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में तिलक और ब्रेविस पर रहेंगी नजरें

Updated on 15-04-2022 09:12 PM

पुणे आईपीएल के इस सत्र में अब तक मुम्बई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उसे सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद भी उसके लिए राहत की बात यह है कि उसके दो युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर आने वाले मुकाबलों के लिए उम्मीद जगायी है। ये खिलाड़ी हैं तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस। मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है।

 इसमें इन दोनो ही खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। आईपीएल के अपने इस पहले सत्र में ही युवा बल्लेबाज तिलक ने शुरुआती मुकाबले से ही अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। तिलक के अलावा दक्षिण अफ्रीकी अंडर-19 खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने भी अपनी पहले ही आईपीएल में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। ब्रेविस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में आक्रामक पारी खेली थी।

मुंबई की ओर से तिलक और ब्रेविस ने 41 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी की, इस साझेदारी के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम इस सत्र में पहली बार जीत की तरफ बढ़ती दिखी थी पर ब्रेविस का विकेट गिरते ही टीम एक एक बार फिर से बिखर गयी। ब्रेविस ने 49 और तिलक ने 36 रन बनाए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए ब्रेविस ने 25 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाये।

 उन्होंने पंजाब के लेग स्पिनर राहुल चाहर के एक ओवर में लगातारबाउंड्री लगाई। इस दौरान उन्होंने लगातार 4 छक्के मारे जबकि तिलक ने 20 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की सहायता से 36 रन बनाए। तिलक अगर रन आउट होने तो मैच का परिणाम कुछ और होता। इन दोनों युवा खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस के आने वाले भविष्य के लिए काफी अच्छे संकेत दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.