तिलक में है खेल की समझ : गावस्कर

Updated on 18-05-2022 08:08 PM

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी मुम्बई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि इस खिलाड़ी में खेल की समझ है ओर वह हर प्रारुप मे खेल सकता है। इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि तिलक एक अच्छे बल्लेबाज हैं और किसी भी प्ररुप में खेलने की क्षमता रखते हैं। 19 साल के तिलक ने अपने पहले आईपीएल सत्र में अपनी तकनीक और संयम से सभी को प्रभावित किया है।

 

 टीम की ओर से हर मैच में इस बल्लेबाज ने रन बनाने के अच्छे प्रयास किये हैं।
तिलक की सराहना करते हुए गावस्कर ने कहा कि उनके पास एक अच्छे क्रिकेटर का दिमाग है जिससे वह शांत बना रहता है। गावस्कर ने कहा, ‘तिलक चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जब क्रीज़ पर तब आए थे जब टीम दबाव में थी पर जिस तरह उन्होंने एक-दो रन करके अपनी पारी को आगे बढ़ाया वह बहुत प्रभावशाली था।
इसके अलावा वह स्ट्राइक भी रोटेट करते रहे।

 

 यह दिखाता है कि उनके पास क्रिकेट की अच्छी समझ है, और मेरा मानना है कि यह ज़रूरी भी है। जब आपके पास अच्छा क्रिकेटिंग दिमाग होता है, तो आप खराब समय में अपने आप को ऊपर उठा सकते हैं। आप अपने खेल का आंकलन कर वापस लय हासिल कर सकते हैं।' गावस्कर के अनुसार तिलक क्रिकेट के मूल मंत्र सही तरह समझते हैं। उनकी तकनीक भी सही है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह आगे भी इसी प्रकार का प्रदर्शन जारी रखेंगे। रोहित का कहना सही है कि वह हर प्रारुप के खिलाड़ी बन सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.