अपने समय के बेहतरीन खिलाड़ी हैं तिलक वर्मा, जल्द मिल सकता है टीम इंडिया में प्रवेश : रोहित शर्मा

Updated on 13-05-2022 10:02 PM

मुंबई तिलक वर्मा के लिए आईपीएल 2022 बेहद खास रहा है। वे मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 19 साल के इस युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने अंतिम मुकाबले में सीएसके के खिलाफ नाबाद 34 रन बनाए और टीम को जीत भी दिलाई। हालांकि मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

मैच में सीएसके की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 97 रन ही बना सकी थी। जवाब में मुंबई ने लक्ष्य को 31 गेंद शेष रहते 5 विकेट पर हासिल कर लिया। यह टीम की 12 मैचों में सिर्फ तीसरी जीत है। स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा तिलक वर्मा की बल्लेबाजी से प्रभावित दिखे। चेन्नई और मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने कहा कि यह युवा बल्लेबाज भविष्य का मुंबई का कप्तान है। उसने आईपीएल के मौजूदा सीजन में कमाल का खेल दिखाया है।

मालूम हो कि तिलक ने अब तक 12 मैचों में 41 की औसत से 368 रन बनाए हैं। टीम का अन्य कोई बल्लेबाज 350 रन के आंकड़े को नहीं छू सका है। उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाया है। स्ट्राइक रेट 133 का है। सीएसके के खिलाफ जीत के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि तिलक वर्मा जल्द टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए दिख सकते हैं। उन्होंने कहा कि उसने कठिन परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया है।

इतने शांत दिमाग से खेलना आसान नहीं है। वह सभी फॉर्मेट का खिलाड़ी है। उसके पास तकनीक है।

उन्होंने कहा उसमें अच्छा प्रदर्शन करने की भूख है। मेरे हिसाब से वह सही रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। हम सभी की नजर उस पर है। इस मुकाबले से पहले तक तिलक वर्मा ने 26 टी20 के मुकाबले में 33 की औसत से 715 रन बनाए थे। 5 अर्धशतक लगाए थे। 75 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 रहा है। हैदराबाद में जन्मे तिलक ने अब तक फर्स्ट क्लास के 4 और लिस्ट- के 16 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास में उन्होंने 32 की औसत से 255 रन बनाए हैं। 2 अर्धशतक जड़ा है। वहीं लिमिटेड ओवर के फॉर्मेट में 52 की औसत से 784 रन बनाए हैं। 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.