टिम डेविड ने बनायी पसंदीदा आईपीएल टीम

Updated on 21-05-2022 10:37 PM

मुम्बई ऑस्ट्रेलियाई मूल के सिंगापुर के आक्रामक बल्लेबाज टिम डेविड ने आईपीएल के लिए अपनी पसंदीदा टीम बनायी है। टिम के लिए हालांकि आईपीएल का यह सत्र अच्छा नहीं रहा जबकि मुंबई इंडियंस टीम ने उन्हें 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बल्लेबाज ने पिछले साल अपनी पसंदीदा टीम का चयन किया था, जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को तो शामिल किया था पर अपने ही कप्तान रोहित शर्मा को टीम से बाहर कर दिया।


डेविड ने पारी की शुरुआत के लिए क्रिस गेल और शेन वॉटसन को चुना था। नंबर तीन पर उन्होंने विराट कोहली को जगह दी जबकि चौथे नंबर पर उन्होंने एबी डिविलियर्स को रखा। डेविड ने धोनी को नंबर पर पांच पर रखा और उनके बाद किरोन पोलार्ड को नंबर छह के लिए अपनी टीम में शामिल किया। ऑलराउंडर ने आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो और राशिद खान को क्रमश: नंबर 7, नंबर 8 और नंबर 9 के स्थान पर चुना।

उनकी टीम में सुनील नरेन एकमात्र स्पिनर थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भी उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी। टिम डेविड की पसंदीदा टीम : क्रिस गेल, शेन वॉटसन, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, राशिद खान, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.