नेपाल में आज एक तरफ चुना जाएगा राष्ट्रपति, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री से जुड़े मुकदमे में सुनवाई, कैसे बदल रही राजनीति?

Updated on 09-03-2023 06:55 PM
काठमांडू: नेपाल में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव बृहस्पतिवार को होगा। नेपाली कांग्रेस के राम चंद्र पौडेल और सीपीएन-यूएमएल के सुभाष चंद्र नेमबांग इस पद के लिए दौड़ में हैं। नेपाल के निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति चुनाव में, प्रतिनिधि सभा के दो पूर्व स्पीकर के बीच मुकाबला है। आठ दलीय गठबंधन समर्थित उम्मीदवार राम चंद्र पौडेल (78) हैं, जबकि सीपीएन-यूएमएल की ओर से सुभाष नेमबांग (69) को उम्मीदवार बनाया गया है।
    मौजूदा राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, मतदान यहां संसद भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। आयोग शाम चार बजे से मतगणना शुरू करेगा और शाम सात बजे परिणाम घोषित होगा। नेपाल में राष्ट्रपति का चुनाव ऐसा समय में हो रहा है, जब लगातार देश में एक नई राजनीति अस्थिरता आने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव की घोषणा के बाद से ही कई दलों ने पीएम पुष्प दहल प्रचंड की सरकार छोड़ दी है।

    एक हफ्ते बाद चुना जाएगा उपराष्ट्रपति

    चुनावी पर्यवेक्षकों के मुताबिक राम चंद्र पौडेल को माओवादियों, नेपाली कांग्रेस और उनके सहयोगियों का समर्थन है, जिससे वह सबसे आगे दिखते हैं। हालांकि क्रॉस वोटिंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। संसद में 14 सदस्य और प्रांतीय विधानसभा में 28 सदस्यों वाली राजशाही समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने चुनाव बहिष्कार का फैसला किया है। राष्ट्रपति चुनाव होने के एक सप्ताह के भीतर उपराष्ट्रपति को चुना जाएगा। इस चुनाव में लगभग 880 सदस्य मतदान करेंगे, जिसमें संसद और राज्य विधानमंडल के सदस्य भी शामिल होंगे।

    प्रचंड से जुड़े मामले में सुनवाई

    हालांकि हर किसी की निगाह चुनाव से ज्यादा मतदान स्थल से एक किमी की दूरी पर मौजूद सुप्रीम कोर्ट पर हैं। यहां उग्रवाद के दौरान एक सामूहिक हत्या के मामले में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल पर मुकदमा चलाने के लिए एक रिट याचिका पर सुनवाई होने वाली है। इस सुनवाई को लेकर कई दलों ने प्रदर्शन भी किया है। नेपाली कांग्रेस के 28 कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में प्रचंड के खिलाफ मुकदमे की याचिका दायर की। 1996 से 2006 के बीच प्रचंड के नेतृत्व में माओवादी विद्रोह के दौरान याचिकाकर्ताओं के कम से कम 17 रिश्तेदारों की मौत हुई थी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
     07 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
     07 August 2026
    बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
     05 August 2026
    नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
     05 August 2026
    कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
     05 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
     05 August 2026
    वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
    Advt.