पीएम के कुशल नेतृत्व में मिलकर करेंगे तीसरी लहर से मुकाबला

Updated on 03-01-2022 10:43 PM

भोपाल   प्रधानमंत्रीजी के कुशल नेतृत्व में हम सब मिलकर तीसरी लहर से मुकाबला करेंगे और इसके लिए सबसे पहले जिला, विकासखंड, पंचायत और वार्ड स्तर की क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों को पूरी ताकत से सक्रिय होना पड़ेगा। यह कहना है मध् प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। श्री चौहान जिला, विकासखंड ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों को वीसी के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव और वार्ड में अगर होम आइसोलेशन होता है तो ऐसे मरीजों पर नजर रखनी पड़ेगी कि वह नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं और हमें उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी लेनी पड़ेगी।

कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन सुनिश्चित करना पड़ेगा। शिवराज ने कहा कि ग्राम स्तरीय, पंचायत स्तरीय और वार्ड स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों से मैं निवेदन करना चाहता हूं कि खांसी, सर्दी, जुकाम और हल्के बुखार को गंभीरता से लें। ऐसे लक्षण हैं तो तुरंत उनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराएं। हमें नजर रखनी पड़ेगी कि कोई यह छुपाए नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने कोविड की पहली लहर का मुकाबला किया और दूसरी लहर से भी हम लड़े हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का ही कमाल है कि देश में टीके के 140 करोड़ डोज़ लग चुके हैं। सीएम ने कहा कि 15 से लेकर 18 वर्ष तक के बेटे-बेटियों का वैक्सीनेशन युद्ध स्तर पर कराना है।

आप टारगेट बना लो कि हम ऐसे सभी बच्चों का टीकाकरण कराकर ही चैन की सांस लेंगे। खोज-खोजकर सभी बच्चों का टीकाकरण पूरा कराना है।शिवराज ने कहा कि अस्पतालों में बेड, दवाइयां, उपकरण और ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उपकरणों को जांच परख लें कि वह चालू हालत में हैं या नहीं। कम से कम 1 महीने की आवश्यकता के मुताबिक दवाओं और उपकरणों की व्यवस्था रखें।

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर विशेष रूप से ध्यान दें। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर कोविड केयर सेंटर और अस्पताल की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखें। जिला स्तर पर टेस्ट बढ़ाने होंगे। हर जिले में कम से कम एक कोविड केयर सेंटर तत्काल रूप से प्रारंभ करना है। ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज को वहां भर्ती कराया जा सके।संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। मामूली लक्षण वाले मरीजों को कोविड केयर सेंटर में रखें। अंतरराज्यीय आवागमन की निगरानी विशेष तौर पर करें।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.