पाकिस्तान में टोयोटा कार का प्लांट बंद, कागजों पर अर्थव्यवस्था ठीक करने का शहबाज सरकार का दावा बेनकाब

Updated on 25-03-2023 07:10 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान कागजों पर दिखा रहा है कि उसकी अर्थव्यवस्था का संकट खत्म होने लगा है। लेकिन जमीन पर सच्चाई कुछ और ही है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा है। दुनिया को दिखाने के लिए पाकिस्तान चाहे जितनी आंकड़ों की बाजीगरी करता रहे, लेकिन जमीनी हकीकत संकट की गवाही दे रही हैं। पाकिस्तान के प्रमुख कार असेंबलर इंडस मोटर कंपनी (IMC) ने शुक्रवार को आयात और निर्यात में होने वाली दिक्कतों के कारण प्लांट बंद करने की घोषणा की है। यह कंपनी टोयोटा कार को असेंबल करती है।

कंपनी के मुताबिक प्लांट को चार दिनों के लिए बंद किया जाएगा। इस साल यह दूसरी बार है जब कंपनी की ओर से कुछ ऐसा फैसला लिया गया है। कंपनी ने पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज को प्लांट बंद करने से जुड़ा नोटिस भेजा है। नोटिस के मुताबिक उत्पादन 24 मार्च से 27 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेगा। IMC के मैनेजमेंट ने कहा है कि बैंकों की ओर से कच्चे माल का आयात करने के लिए लेटर ऑफ क्रेडिट (LCs) देने में कठिनाई हो रही है। इसके अलावा माल बंदरगाह पर भी पड़े हैं, लेकिन उनका क्लियरेंस नहीं दिया जा रहा है।

पहले भी बंद किया था प्लांट

स्टॉक एक्सचेंज को दिए गए नोटिस में कहा गया, 'इससे कंपनी की सप्लाई चेन बाधित हुई है। कंपनी और उसे विक्रेता कच्चे माल की आपूर्ति करने में असमर्थ हैं।' सत्ता में शहबाज शरीफ सरकार के आने के बाद तेजी से देश का विदेशी मुद्रा भंडार कम हो रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के नाम पर बैंकों की ओर से LCs नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण आयात होने में दिक्कत हो रही है। इससे पहले IMC ने पाकिस्तान में 1 से 14 फरवरी तक भी प्लांट बंद किया था। इसके अलावा 15 फरवरी से सिर्फ एक शिफ्ट में काम हो रहा है।

गाड़ियों के बढ़ रहे दाम

पाकिस्तान के ऑटो सेक्टर में बिक्री में 40 फीसदी से ज्यादा की गिरावट हुई है। ऑटो सेक्टर से जुड़े लोगों का मानना है कि आने वाले छह महीने पिछले सात महीनों की तुलना में बेहद कठिन होंगे। हालांकि इसके बावजूद पाकिस्तान में ऑटो कंपनियों ने गाड़ियों का दाम बढ़ा दिया है। कई कार असेंबलरों ने एक ही महीने में कई बार दाम बढ़ाए हैं। डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रहे पाकिस्तानी रुपए के कारण ऑटो पार्ट्स का आयात महंगा होता जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.