अंजना सिंह की Bhojpuri फिल्म 'हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह' का ट्रेलर रिलीज, छठ महापर्व की महिमा देख भर आएगा दिल

Updated on 22-10-2024 05:07 PM

बिहार और उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाले छठ महापर्व की पृष्ठभूमि पर आधारित भोजपुरी फिल्म 'हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह' का शानदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यह फिल्म छठ पर्व की महिमा और उसकी गहरी धार्मिक आस्था को खूबसूरती से दिखाती है, जो दर्शकों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने वाली है। इस फिल्म का निर्माण वर्ल्डवाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जो भोजपुरी फिल्मों के लिए एक नई ऊंचाईयों की तरफ प्रयासरत हैं। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक लाल बाबू पंडित ने किया है, जबकि अरविंद तिवारी ने फिल्म की कहानी लिखी है।4 मिनट 17 सेकेंड के ट्रेलर वाले इस फिल्म 'हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह' को लेकर निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि यह फिल्म हमारे समाज और संस्कृति से गहरे जुड़ी हुई है, खासकर छठ महापर्व के धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है।

'हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह' का ट्रेलर

उन्होंने कहा, 'छठ पूजा बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है, और इसे लेकर लोगों की भावनाएं बहुत गहरी होती हैं। हमने इस फिल्म के जरिए छठ पूजा की महिमा और उसकी परंपराओं को बड़े पर्दे पर सजीव रूप में दिखाने का प्रयास किया है।'

दर्शकों को जड़ो से जोड़ने का काम करेगी फिल्म

प्रदीप सिंह ने यह भी कहा कि फिल्म में छठी मैया के प्रति श्रद्धा, भक्तों के समर्पण, और पर्व के दौरान समाज में आने वाली एकता को बड़ी बारीकी से उकेरा गया है। उनका मानना है कि यह फिल्म दर्शकों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा, 'हमने इस फिल्म के जरिए पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को भी सशक्त रूप से उभारने का प्रयास किया है। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म न केवल मनोरंजन करेगी बल्कि दर्शकों के दिलों को भी छू लेगी।'

छठ पर्व की धार्मिक महत्ता को दिखाती है फिल्म

वहीं, फिल्म को लेकर अंजना सिंह ने कहा कि 'हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह' छठ पर्व की धार्मिक महत्ता और उसमें निहित सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को प्रस्तुत करती है। फिल्म का ट्रेलर दर्शाता है कि किस तरह यह महापर्व लोक आस्था का पर्व बनकर सामाजिक एकता और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देता है। फिल्म में छठ पूजा के दौरान व्रतियों की कठिन तपस्या, संकल्प, और उनकी मनोकामना पूरी होने की कथा को बड़े ही भावपूर्ण और सारगर्भित तरीके से दिखाया गया है।

अंजना सिंह सहित कई स्टार्स आएंगे नजर

आपको बता दें कि 'हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह' भोजपुरी की ट्रेंडिंग स्टार अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य और रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं। इनके साथ अपर्णा मल्लिक, माया यादव, रिंकू भारती, जे नीलम, स्वीटी सिंह राजपूत, सुशील सिंह, ललित उपाध्याय, दीपक सिन्हा जैसे कलाकारों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। फिल्म के संगीत का जिम्मा ओम झा ने संभाला है, जिन्होंने छठ महापर्व की भावना और भक्तिभाव को ध्यान में रखते हुए मधुर धुनें तैयार की हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव और अरविंद तिवारी हैं।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.