'लाइफ हिल गई' का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी लेकर आए हैं दिव्येंदु शर्मा, 'मुन्ना भैया' को मिस करने वाले अब रहें तैयार
Updated on
19-07-2024 05:16 PM
दिव्येंदु शर्मा फाइनली अपने फैन्स के बीच आ रहे हैं और इस बार नई सीरीज 'लाइफ हिल गई' के साथ। हाल ही में रिलीज हुई सीरीज 'मिर्जापुर 3' में लोगों ने दिव्येंदु के किरदार मुन्ना भैया को काफी मिस किया है और अब वह नए अंदाज में अपने फैन्स के सामने एक बार फिर से आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'मिर्जापुर' में बात-बात पर गोली दागने और सिर कलम करने को तैयार मु्न्ना भैया इस सीरीज में कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं।
सीरीज 'लाइफ हिल गई' के इस 2 मिनट 16 सेकंड के ट्रेलर में कॉमेडी ड्रामा भरपूर है। ये कहानी है एक बड़े बिजनेसमैन दादा और होटल गुड मॉर्निंग वुड्स विला के मालिक के रोल में नजर आ रहे कबीर बेदी की, जो अपनी अथाह संपत्ति को लेकर घोषणा करते हैं। दिव्येंदु और कुशा इसी दादा के पोते-पोती के किरदार में हैं, लेकिन ये कोई आम दादा नहीं हैं बल्कि जरा हटकर हैं। वो अनाउंस करते दिखते हैं कि जो उनके होटल गुड मॉर्निंग वुड्स विला को फिर से खड़ा करने में सफल होगा, वो अपनी पूरी सम्पत्ति उसी के नाम करेंगे।
जानें क्या है 'लाइफ हिल गई' की कहानी
अब गुड मॉर्निंग वुड्स विला के बिजनेस के संभालने के लिए दोनों भाई-बहन जी-जान लुटाते दिख रहे हैं। इस ट्रेलर में दिव्येंदु और कुशा को अब इसी होटल के लिए अच्छे वर्कर्स और वहां के काम की देखरेख में जुटते हुए दिखाया गया है।
इस काम में दिव्येंदु और कुशा के सामने कई मुश्किलें
इस काम में उनके सामने तमाम मुश्किलें आती हैं और यही हालात लोगों को जमकर गुदगुदाने वाले हैं। कभी रिसेप्शनिस्ट जानबूझकर टेलीफोन लाइन काट देती है तो कभी किचन में मोटे-मोटे चूहे और उसे नजरअंदाज करने वाले रसोइए हैं। इन सबसे वे जूझ ही रहे होते हैं तकि अचानक स्थिति तब और खराब हो जाती है जब एक लोक मीडिया ये रिपोर्ट करता है और बताता है कि इस होटल में भूत है।
हॉटस्टार पर 9 अगस्त से होगी रिलीज
इसके बाद दिव्येंदु और कुशा होटल की इमेज बचाने के लिए स्ट्रगल करते हैं। वीडियो के अंत में कुशा कहती हैं- प्यार और युद्ध में सबकुछ जायज है। इस ट्रेलर में मुक्ति मोहन दिव्येंदु की गर्लफ्रेंड के रूप में नज़र आ रही हैं। इसमें विनय पाठक और भाग्यश्री की भी झलक नजर आई है। बता दें कि हॉटस्टार स्पेशल कॉमेडी सीरीज़ 9 अगस्त से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
कुशा और दिव्येंदु कब आए थे नजर
बताते चलें कि कुशा आखिरी बार रिया कपूर और एकता कपूर की कॉमेडी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में नजर आई थीं। वहीं दिव्येंदु की बात करें तो वो हाल ही में कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और नोरा फतेही के साथ नजर आए थे।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…