सनम सईद और फवाद खान के शो 'बरजख' का ट्रेलर रिलीज, भूतनी से शादी की वजह से घरवालों की हालत खराब
Updated on
01-07-2024 05:21 PM
फवाद खान और सनम सईद की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने पहुंच रही है। 'जिंदगी गुलजार है' के ये सितारे एक बार फिर साथ आ रहे हैं। 19 जुलाई से दोनों एकसाथ स्क्रीन पर धमाका मचाने आ रहे हैं और उनके इस शो का नाम है 'बरजख', जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
1 मिनट 54 सेकंड के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक 76 साल का बुजुर्ग शादी के लिए बेचैन है। उसे ऐसा भी लगने लगता है कि घर में उनके ही बच्चे इस शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि, यही सच भी है औऱ कोई नहीं चाहता कि ये शादी हो। दरअसल जिस लड़की से वो शादी करना चाह रहे हैं वो एक पहेली है यानी वो सच नहीं, लेकिन इस रिश्ते को लेकर घर के सभी सदस्य बुरी तरह से उलझे दिख रहे हैं। इसी के साथ फवाद की भी अपनी लव-स्टोरी साथ चलती है।
बुजुर्ग की भूतनी से शादी
इस कहानी में काफी उठापटक हैं। घर का एक बच्चा फवाद से पूछता भी है कि दादा जी को किसी ने भूत से शादी करने से रोका क्यों नहीं? तो फवाद कहते हैं- डर। जहां फवाद को ये शादी गलत लग रही वहीं सनम को उनके प्यार में यकीन है।
'जिंदगी' यूट्यूब चैनल और जी5 पर आएगा ये शो
इस सुपरनैचुरल शो में सस्पेंस और प्यार के साथ-साथ काफी सारा इमोशंस भी है। इस शो को असिम अब्बासी ने डायरेक्ट किया है। 19 जुलाई से शुरू हो रहा ये शो हर मंगलवार और शुक्रवार को 'जिंदगी' यूट्यूब चैनल और जी5 पर आएगा। 6 एपिसोड में तैयार हुआ ये शो मेंटल हेल्थ, पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जनरेशनल ट्रॉमा जैसी थीम पर बेस्ड बताया जा रहा है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…