'मुंज्या' का ट्रेलर रिलीज, खौफ के बीच पुराने प्यार को लेने लौटा दुष्ट शैतान, लोग बोले- ये तो नेक्स्ट लेवल है
Updated on
24-05-2024 01:40 PM
'स्त्री' के मेकर्स ने हाल ही 'मुंज्या' का टीजर रिलीज किया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, और अब इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो वाकई पसंद आएगा। 'स्त्री' की तरह ही 'मुंज्या' में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिलने वाला है। लेकिन ट्विस्ट यह है कि इस बार डराने के लिए किसी एक्टर को भूत नहीं बनाया गया, बल्कि CGI से एक्टर को क्रिएट किया गया है।
'स्त्री' के मेकर्स ने हाल ही 'मुंज्या' का टीजर रिलीज किया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, और अब इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो वाकई पसंद आएगा। 'स्त्री' की तरह ही 'मुंज्या' में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिलने वाला है। लेकिन ट्विस्ट यह है कि इस बार डराने के लिए किसी एक्टर को भूत नहीं बनाया गया, बल्कि CGI से एक्टर को क्रिएट किया गया है।
'मुंज्या' का ट्रेलर देख यह बोले लोग
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोगों में इसके लिए उत्सुकता और बढ़ गई है, और वो सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। किसी ने 'मुंज्या' के ट्रेलर को नेक्स्ट लेवल का बताया, तो किसी ने कहानी और डायलॉग की तारीफ की। लोगों को अब 'मुंज्या' के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार है। यहां पढ़िए लोगों के कमेंट्स:
'मुंज्या' के ट्रेलर में क्या है?
Munjya के ट्रेलर की शुरुआत एक शापित जगह से होती है, जिसका नाम चेटुकवाड़ी है। वह जगह मुंज्या की वजह से शापित है और जिस पेड़ के नीचे उसकी अस्थियों को जमीन में दबाया गया, वह भी शापित है। मुंज्या गांव की लड़की मुन्नी से शादी करना चाहता था, जिससे वह प्यार करता था। लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। अब अपनी उस अधूरी प्रेम कहानी को पूरा करने मुंज्या वापस लौटता है। लेकिन क्या मुंज्या अपनी यह अधूरी इच्छा पूरी कर पाएगा? यह देखना दिलचस्प होगा। 'मुंज्या' के ट्रेलर में उसके खौफ और डर के साथ-साथ कॉमेडी का भी जबरदस्त तड़का है।
7 जून को रिलीज होगी 'मुंज्या'
'मुंज्या' 7 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में मोना सिंह, अभय वर्मा, सत्यराज और शरवरी वाघ हैं। इस फिल्म को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…