परेशान फिरोज खान ने मौत से 3-4 दिन पहले आसिफ शेख को किया था फोन, एक्टर बोले- खुद को कोसता हूं काश! बात कर लेता
Updated on
25-05-2024 01:09 PM
'भाबीजी घर पर हैं!' के एक्टर फिरोज खान की मौत से एक्टप आसिफ शेख को गहरा सदमा लगा है और वह खुद को कोस रहे हैं कि एक्टर का फोन नहीं उठा पाए। अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट बनकर मशहूर हुए फिरोज खान ने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया था, जिसमें से एक 'भाबीजी घर पर हैं!' भी था। फिरोज खान का हाल ही उत्तर प्रदेश के बदायूं में हार्ट अटैक से निधन हो गया। आसिफ शेख ने हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' से बातचीत में बताया कि फिरोज खान पिछले कुछ समय से पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे थे।
Aasif Sheikh ने यह भी बताया कि Firoz Khan ने उन्हें तीन दिन पहले कॉल किया था, लेकिन उनका कॉल मिस हो गया और अब वह खुद को कोस रहे हैं कि उन्होंने वापस कॉल क्यों नहीं किया। फिरोज के बारे में बात करते हुए, आसिफ ने बताया कि दिवंगत एक्टर ने कुछ साल पहले टीवी और एक्टिंग छोड़ दी थी। वह वापस अपने होमटाउन बदायूं चले गए थे।
एक्टिंग छोड़ चुके थे फिरोज, घर में थीं कई समस्याएं
आसिफ ने बताया, 'पहले वह रेगुलर शूटिंग पर आते थे। जब अचानक उन्होंने आना बंद कर दिया तो मैंने डायरेक्टर से उन्हें बुलाने के लिए कहा। तब डायरेक्टर ने मुझे बताया कि उन्होंने फिरोज खान को शूटिंग के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है। उनके घर में कुछ दिक्कतें चल रही थीं, और इसी वजह से मुंबई छोड़कर होमटाउन बदायूं चले गए थे।'
फिरोज के दोस्त से लिया था उनका नंबर
आसिफ शेख ने आगे बताया कि 3-4 दिन पहले फिरोज खान ने उन्हें फोन किया था, लेकिन वह शॉट में थे और इसलिए कॉल मिस हो गई। वह बोले, 'हाल ही 4-5 दिन पहले पैकअप के बाद, मैं स्टूडियो के बाहर एक लड़के से मिला और उसने मुझे बताया कि वह फिरोज का दोस्त है। उसने मुझे बताया कि वह बदायूं से है। उसने मुझे बताया कि वह और फिरोज पड़ोसी हैं और फिरोज की जिंदगी में बहुत तनाव था। मैंने उस व्यक्ति से फिरोज का नंबर मांगा और सोचा कि उनसे बात करूंगा क्योंकि हमारे डायरेक्टर ने हमें बताया था कि वह अब एक्टिंग नहीं करना चाहते। मैंने सोचा कि मैं उनसे बात करूंगा और उन्हें समझाऊंगा। तीन दिन पहले, मुझे उनका फोन आया और दुर्भाग्य से मैं उनसे बात नहीं कर सका। मुझे लगता है कि जो शख्स मुझसे स्टूडियो के बाहर मिला था, उसने उसे हमारी बातचीत के बारे में बताया होगा।'
'फिरोज ने कॉल किया तो शॉट में था, खुद को कोसता हूं'
आसिफ शेख ने आगे बताया, 'फिरोज ने मुझे कॉल किया था और मैं एक शॉट में था, इसलिए मैं कॉल रिसीव नहीं कर सका। जब मैं शॉट से वापस आया तो मैंने मिस्ड कॉल देखी। मैंने सोचा कि मैं उन्हें आराम से कॉल करूंगा क्योंकि मैं उनसे लंबी बात करना चाहता था। मुझे किसी काम से दिल्ली जाना था और मैं काफी परेशान था और कल रात मैं दिल्ली से लौटा और आज यह दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुनने को मिला। आज, मैं दमन के लिए निकल रहा था और एक अनजान नंबर से फोन आया और उस व्यक्ति ने मुझे बताया कि मैं फिरोज का दोस्त हूं और वह अब नहीं रहा। मुझे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका लगा। मैं अपने आप में इतना निराश था कि मैंने उनसे बात नहीं की। उन्होंने मुझे फोन किया और मैंने उनसे बात नहीं की। मुझे इतना बुरा लग रहा है। काश! मैंने बात कर ली होती शायद अच्छा लगा होता उससे। मैं इसके लिए खुद को कोस रहा हूं।'
'मानसिक रूप से परेशान और हाई ब्लड प्रेशर था'
आसिफ शेख ने बताया कि फिरोज खान फैमिली इशूज के अलावा हेल्थ इशूज से भी जूझ रहे थे। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर था। वह बुरे दौर से नहीं गुजर रहे थे, लेकिन हां उनकी जिंदगी में बहुत तनाव था और वह मानसिक रूप से परेशान थे।'
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…