पॉर्न स्टार केस में सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर निकले ट्रंप, ज्यूरी ने लगाए 34 आरोप, देना होगा जुर्माना

Updated on 05-04-2023 06:46 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्टॉर्मी डेनियल्स केस में मैनहट्टन कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट पहुंचते ही डोनाल्ड ट्रंप को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान कोर्ट में ग्रांड ज्यूरी के आरोपों को पढ़ा गया। ज्यूरी ने डोनाल्ड ट्रंप पर कुल 34 आरोप लगाए हैं। ट्रंप ने कोर्ट के सामने खुद को बेकसूर बताया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने ट्रंप पर 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया। इसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। न्यूयॉर्क की ग्रांड ज्यूरी ने ट्रंप पर आरोप लगाने का फैसला किया था। हालांकि, उन्होंने आरोपों को अभी सार्वजनिक नहीं किया है। ऐसे में यह पता नहीं चल सका है कि डिस्ट्रिक अटॉर्नी के सामने उनके खिलाफ क्या आरोप लगाए गए हैं। आरोपों का सीलबंद लिफाफा आज कोर्ट के सामने औपचारिक तौर पर पेश किया गया है।

व्हाइट हाउस ने ट्रंप की गिरफ्तारी पर साधी चुप्पी

व्हाइट हाउस ने ट्रंप के अभियोग और न्यूयॉर्क में गिरफ्तारी के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। दैनिक ब्रीफिंग में वाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि यह एक चल रहा मामला है और हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। राष्ट्रपति अमेरिकी लोगों पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं, जैसे वह हर दिन करते हैं। इसके बाद वे फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के बारे में जानकारी देने लगीं। उन्होंने रूस में वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर की गिरफ्तारी का मामला भी उठाया।

क्या है पूरा मामला

खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आशंका जताई थी कि उन्हें साल 2016 में पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनिएल्स को एक लाख तीस हजार डॉलर का भुगतान करने के मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है। दरअसल, यह मामला 2006 का है। पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनिएल्स ने 2011 में 'इन टच वीकली' को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें डिनर पर आमंत्रित किया और वह उनसे मिलने के लिए होटल के एक कमरे में पहुंची थी। यह इंटरव्यू साल 2011 में दिया गया था लेकिन इसे ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद 2018 में जारी किया गया था।

डेनियल्स ने क्या दावा किया

डेनियल्स ने दावा किया उस रात ट्रंप सोफे पर पसरे हुए थे और पायजामा पहनकर टीवी देख रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उस रात ट्रंप ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। हालांकि, ट्रंप के वकील का दावा है कि उनके क्लाइंट ने इससे पूरी तरह इनकार किया है। यह घटना ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन के जन्म के चार महीने बाद हुई थी। इस इंटरव्यू के प्रकाशित होने के बाद एक अन्य इंटरव्यू में स्टॉर्मी डेनिएल्स ने दावा किया कि उन्हें एक व्यक्ति ने इस मामले में चुप्पी साधने के लिए धमकी भी दी थी। उन्होंने कहा कि 2011 में जब मैंने इंटरव्यू देने के लिए हां कह दिया तो उसके कुछ दिनों बाद लास वेगास में एक कार पार्किंग में एक व्यक्ति मेरे पास आया और धमकी दी कि ट्रंप को अकेला छोड़ दो।

मामले ने अभी क्यों पकड़ा तुल

दरअसल, जनवरी 2018 में अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप के तत्कालीन वकील माइकल कोहेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से एक महीने पहले अक्टूबर 2016 में डेनियल्स को 1,30,000 डॉलर का भुगतान किया था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ये पैसा डेनियल्स को अपना मुंह बंद रखने के लिए दिया गया था। इस चुनाव में ट्रंप को जीत मिली थी।

इसमें गैर कानूनी क्या है?


किसी पॉर्न स्टार को पैसे देना अमेरिका में गैर कानूनी नहीं है। ट्रंप ने स्टॉमी डेनियल्स को पैसा देकर कोई अपराध नहीं किया। लेकिन ट्रंप के वकील कोहेन ने जो पैसा डेनियल्स को दिया उसे अपनी लीगल फीस के तौर पर दर्ज किया। अमेरिकी कानूनों में यह दस्तावेजों में हेरफेर करने का मामला है, जो अपराध की श्रेणी में आता है। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान नियमों के उल्लंघन से भी जोड़ा जा रहा है। ट्रंप की टीम ने स्टॉमी डेनियल्स को किए गए भुगतान को छिपाने की भी कोशिश की ताकि मतदाताओं को लुभाया जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.