त्साई के अमेरिका दौरे से बौखलाया चीन, चौतरफा घेरकर शुरू किया सैन्य अभ्यास, ताइवान के पास उड़ रहे 42 फाइटर जेट

Updated on 08-04-2023 06:58 PM
बीजिंग : बीते दिनों ताइवान की राष्ट्रपति अमेरिका के दौरे पर थीं। चीन ने न सिर्फ उनकी इस यात्रा की कड़ी निंदा की बल्कि ताइवान के पास सैन्य अभ्यास भी शुरू कर दिया है। चीन ने शनिवार को 'युद्ध की तैयारी' के लिए ताइवान जलडमरूमध्य में 'यूनाइटेड शार्प स्वॉर्ड' (United Sharp Sword) नामक तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास की घोषणा की। चीन की यह कार्रवाई ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन और यूएस हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी की कैलिफोर्निया में हुई मुलाकात के बाद आई है। त्साई की अमेरिका यात्रा से चीन बौखलाया हुआ है।

ईस्टर्न थिएटर के प्रवक्ता सीनियर कर्नल शी यी ने पीएलए के एक बयान में कहा, 'यूनाइटेड शार्प स्वॉर्ड में ताइवान स्ट्रेट में, ताइवान के उत्तर और दक्षिण में, समुद्र में और ताइवान के पूर्वी हवाई क्षेत्र में पुलिस गश्ती अभ्यास शामिल होगा।' हालांकि अभ्यास का सटीक स्थान ज्ञात नहीं है। इस बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने द्वीप के चारों ओर तीन युद्धपोतों और 13 चीनी विमानों का पता लगाया है। ताइवान पहले भी कई बार चीन की ओर से इस तरह के सैन्य अभ्यास और खतरों का सामना कर चुका है। ताइपे ने ताइवान जलडमरूमध्य के ऊपर 42 चीनी युद्धक विमानों का दावा किया है।

ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसे चीनी विमान

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे तीन जहाजों और 13 विमानों को ताइवान के आसपास देखा गया। देखे गए विमानों में से 4 ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के दक्षिण-पूर्व ADIZ में प्रवेश किया। मंत्रालय ने कहा कि चीनी सैन्य अभ्यास से क्षेत्रीय 'स्थिरता और सुरक्षा' को खतरा है। ताइवानी मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'चीन ने सैन्य अभ्यास के बहाने के रूप में राष्ट्रपति त्साई की अमेरिका यात्रा का इस्तेमाल किया है। इस अभ्यास ने क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया है।'

'ताइवान पर समझौता खयाली पुलाव'

इससे पहले चीन ने मैक्कार्थी और त्साई इंग-वेन की मुलाकात के विरोध में 'रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी' और अन्य अमेरिकी और एशिया आधारित संस्थानों पर प्रतिबंध लगा दिया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कह चुके हैं कि यह एक 'खयाली पुलाव' है कि बीजिंग ताइवान को लेकर अपने रुख में समझौता करेगा। चीन के कड़े विरोध के बावजूद मैक्कार्थी के साथ त्साई की बैठक गुरुवार को हुई थी। कैलिफोर्निया की सिमि वैली में 'रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी' उच्च-स्तरीय बैठक का स्थल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.